ओरी ने उड़ाया जया बच्चन का मजाक, सोनाली बेंद्रे के साथ मिलकर बनाया ऐसा वीडियो
ओरहान अवत्रामणि, जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है, एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं जो अपने फनी अंदाज के लिये जाने जाते हैं। हाल ही में ओरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। इस क्लिप में ओरी जया बच्चन की नकल करते दिख रहे हैं। इस क्लिप ने फैंस को हंसा-हंसाकर पागल कर दिया है। अब ओरी अपने इस अंदाज के लिये सुर्खियों में आ गए हैं।
दरअसल, ओरी ने जया बच्चन के मोमेंट को रीक्रिएट किया है, जो आमिर खान की बेटी की शादी का है। इसमें श्वेता बच्चन के साथ जया तस्वीर खिंचवा रही होती हैं मगर जैसे ही सोनाली बेंद्रे आईं, जया तुरंत चली गईं, जिसके कारण लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया क्योंकि लोगों ने अनुमान लगाया कि वे सोनाली को अनदेखा कर रही थीं। ओरी ने इस पल को कॉमेडी ट्विस्ट के साथ अपने वीडियो में ऐड कर लिया।

ओरी के वीडियो में, सोनाली के एंटर करते ही वे वीडियो से बाहर निकल जाते हैं, जो जया बच्चन से जुड़े वायरल पल को दर्शाता है। उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया कि सोशल गैदरिंग्स में मेरा नॉर्मल मूड। जो कई दर्शकों को पसंद आया और उन्हें ये बहुत मज़ेदार लगा। फैंस इस वीडियो को देखकर हंसते हंसते लोटपोट होने लगे।
फैंस ने दिये मजेदार रिएक्शन
वीडियो पर फैंस की ओर से ढेरों कमेंट्स आए हैं। कुछ लोगों ने मजाकिया अंदाज में कहा कि इस पैरोडी को बनाने में न तो सोनाली और न ही जया को कोई नुकसान पहुंचा है। अन्य लोगों ने ओरी की सटीक नकल और कॉमेडी टाइमिंग की तारीफ की।
बताते चलें कि जया बच्चन अकसर पैपराजी के कैमरे में स्पॉट होती हैं तो उनका एक अलग अंदाज लोगों को नजर आता है। एक्ट्रेस काफी रूड नजर आती हैं, जिसके चलते कई बार उन्हें ट्रोल भी किया जा चुका है। हालांकि जया बच्चन को इन सब बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और कई लोग इस मसले में पैपराजी को ही दोष देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications