Oppenheimer: 2000 रुपये में बिक रही है 'ओपेनहाइमर' की टिकट, मूवी का चला जादू, जानें ओपनिंग डे की कमाई
Oppenheimer: पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया से लेकर लोगों की जुबान तक पर हॉलीवुड फिल्मों का बोलबाला है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई टॉम क्रूज की धमाकेदार फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल 7' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और अब गत 21 जुलाई को रिलीज हुई फिल्म 'ओपेनहाइमर' की चर्चा जोरों पर हो रही है। आपको बता दें कि इस फिल्म ने न सिर्फ एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड्स तोड़े हैं बल्कि इस मूवीज के टिकिट भी बेश कीमती हैं लेकिन उनकी जमकर बिक्री हो रही है।
जानकारी के अनुसार फिल्म 'ओपेनहाइमर' की 2 लाख से ज्यादा की एडवांस बुकिंग ने सबको हैरान कर दिया था। इसी बीच फिल्म की टाइम लिमिट ने भी फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि ग्लोबल सिनेमा के सबसे पॉपुलर डायरेक्टर में से एक क्रिस्टोफर नोलन ने फिल्म 'ओपेनहाइमर' के साथ बड़े पर्दे पर वापसी की है।

वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक
क्रिस्टोफर नोलन की ये फिल्म सिद्धांतिक भौतिक वैज्ञानिक जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर की बायोपिक है, जिन्होंने दुनिया में पहला परमाणु हथियार विकसित किया था। उन्हें परमाणु बम का जनक भी कहा जाता है। 'ओपेनहाइमर' मूवी को फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू/ए प्रमाणित किया गया है जबकि दुनियाभर में इस फिल्म को आर-रेटिंग मिली है, लेकिन न्यूडिटी के कारण भारत में ऐसा नहीं हुआ है।
फिल्म 'ओपेनहाइमर' की स्क्रीन टाइमिंग है 3 घंटे
फिल्म 'ओपेनहाइमर' में सिलियन मर्फी, एमिली ब्लंट, मैट डेमन और रॉबर्ट डाउनी जेआर जैसे मशहूर कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का कुल स्क्रीनिंग टाइम 3 घंटे और 2 मिनट का है। वहीं इस फिल्म को भारत में 1250 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म ने रिलीज होते ही दर्शकों पर अपना जादू चला दिया है। इस समय फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है।
आईमैक्स की टिकटों की कीमत 2 हजार रुपए
आपको बता दें कि फिल्म 'ओपेनहाइमर 'की एडवांस बुकिंग दो हफ्ते पहले ही शुरू हो गई थी। एडवांस बुकिंग के तौर पर 2 लाख से ज्यादा की टिकट बिक्री हुई थी। कई जगह तो आईमैक्स की टिकटों की कीमत 2 हजार रुपए रखी गई है। फिल्म 'ओपेनहाइमर' ने 13.50 करोड़ की ओपनिंग भारत में ली है। इस लिहाज से यह फिल्म इस साल की पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है, जिसने इतनी ओपनिंग ली है।












Click it and Unblock the Notifications