Operation Sindoor: 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत', क्यों वायरल हो रहा है ये डायलॉग? क्या है इसके पीछे की कहानी?
Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देते हुए 'ऑपरेशन सिंदूर' को अंजाम दिया है। खबर है कि आज यानी 7 मई 2025 को भारत सरकार की तरफ से किए गए इस ऑपरेशन के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान और POK में 9 आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है।
भारतीय सेना की जय जयकार हो रही है
वहीं इस एयरस्ट्राइक से सभी भारतवासी खुश हो गए हैं। इस जवाबी कार्रवाई के बाद से देशभर के नागरिकों का सीना चौड़ा हो गया है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक भारतीय सेना की जय जयकार कर रहे हैं।

'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' डायलॉग हुआ वायरल
-इन सबके बीच बॉलीवुड की फिल्म का एक फेमस डायलॉग 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। आखिर क्या है इस डायलॉग के वायरल होने के पीछे की वजह। साथ ही ये भी जान लें कि ये किस ब्लॉकबस्टर फिल्म का डायलॉग है।
-जानकारी के अनुसार 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' डायलॉग फिल्म 'ओम शांति ओम' का है। इस फिल्म की डायरेक्टर फराह खान हैं। इस फिल्म को रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले गौरी खान ने प्रोड्यूस किया था।
-साल 2007 में रिलीज हुई इस मूवी में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आई थी। वहीं अर्जुन रामपाल ने फिल्म में विलेन का किरदार निभाया था।
ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी।
डायलॉग किस पर फिल्माया गया था?
'एक चुटकी सिंदूर की कीमत' डायलॉग बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया था। दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'ओम शांति ओम' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में पुनर्जन्म की कहानी दिखाई गई है।
फिल्म के एक सीन में दीपिका पादुकोण अपनी मांग में सिंदूर भरने की एक्टिंग करते हुए कहती हैं- एक चुटकी सिंदूर की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू, ईश्वर का आशीर्वाद होता है एक चुटकी सिंदूर, सुहागन के सिर का ताज होता है एक चुटकी सिंदूर, हर औरत का ख्वाब होता है एक चुटकी सिंदूर।
किसने लिखा था ये खास डायलॉग?
-आपको बता दें कि शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ओम शांति ओम' के सभी डायलॉग मयूर पुरी ने लिखे थे। आपको बता दें कि मयूर पुरी एक जाने-माने स्क्रीनराइटर और गीतकार हैं।
-इसके अलावा फिल्म की कहानी और पटकथा फराह खान और मुश्ताक शेख ने लिखी थी। इस फिल्म से मयूर पुरी के लिखे हुए 2 डायलॉग काफी फेमस हुए हैं। इनमें एक था 'पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त' और दूसरा था 'एक चुटकी सिंदूर की कीमत'। ये दोनों डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। अब पाकिस्तान पर भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद से ये डायलॉग एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म 'ओम शांति ओम' को 40 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था। वहीं इसने बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड्स भी जीते थे।












Click it and Unblock the Notifications