Yoga 2022: ये हैं वो बॉलीवुड की 5 हसीनाएं, जिन्होंने योग से बनाया परफेक्ट फिगर, जानिए उनके नाम

बॉलीवुड सेलेब्स खुद को फिट रखने के लिए काफी कुछ करते हैं। वहीं कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जो हर रोज योगा करते हैं, और फैंस को भी खुद को फिट रखने का संदेश देते हैं।

मुंबई, 20 जून: बॉलीवुड हम सबको अक्सर कुछ ना कुछ नया सिखाता है चाहे वह फैशन सेंस हो फिर फिटनेस, उन्हें देख हम अपनी लाइफस्टाइल में काफी बदलाव करते हैं। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ ऐसे भी सेलेब्स हैं जो अक्सर योगा करते हैं और अपने फैंस के लिए फिट रहने का उदाहरण सेट करते हैं। आइए जानते हैं उन 5 बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के बारे में जो रेगुलर योगा कर खुद को भी फिट रखती हैं।

ये एक्ट्रेसेस करती हैं रेगुलर योग

ये एक्ट्रेसेस करती हैं रेगुलर योग

चाहे हम बात करें लेटेस्ट फैशन सेंस की या फिर लाइफस्टाइल की, बॉलीवुड सेलेब्स हमेशा अपने फैंस के लिए एक नया उदाहरण बनते हैं। वहीं कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जो अपनी हेल्थी लाइफ से फैंस से फैंस को प्रेरित करते हैं। आज हम आपको उन बॉलीवुड सेलेब्स के बार में बताएंगे जो अपनी फिटनेस के लिए रेगुलर योग करते हैं। आइए जानते हैं उन 5 सेलिब्रिटीज के बारे में

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी का परफेक्ट फीगर और चमकता चेहरा ये बताता है कि वह रेगुलर योग करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी योग की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि, शिल्पा शेट्टी लंबे समय से योग कर रही हैं और अब उनका स्वास्थ्य एप्लिकेशन भी है।

करीना कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर अपनी फिटनेस का हमेशा से खास ध्यान रखती हैं। करीना अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर विभिन्न योगासन करते हुए तस्वीरें पोस्ट करती हैं और फैंस को संदेश देती हैं कि योग करना हमारी फिटनेस के लिए कितना लाभदायक है।

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा

मलाइका अरोड़ा अक्सर योगा करते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर करती हैं जिससे वह फैंस को योगा करने के लिए प्रेरित कर सकें। मलाइका अक्सर अपनी फिटनेस से प्रशंसकों को प्रभावित करती हैं और अभिनेता इसके लिए योग को पूरा श्रेय देती हैं! आपको बता दें कि, मलाइका अरोड़ा का मुंबई में एक योग स्टूडियो भी है।

सारा अली खान

सारा अली खान

सारा अली खान एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिनका एक बार लगभग 96 किलो वजन हुआ था। जिसके बाद से एक्ट्रेस ने खुद को फिट रखने के लिए योग करना शुरू किया। जिसके बाद उनहें योगा करना अब काफी पसंद है। वह कई जगहों पर योग के लाभों के बारे में बोलती रही हैं और नियमित रूप से इसका अभ्यास करती रहती हैं। सारा अली खान का हॉट फिगर देख हर कोई उनके जैसा फिगर चाहता है।

Recommended Video

    Internationa Yoga Day 2022: Mysore Palace में योग करेंगे PM Narendra Modi | वनइंडिया हिंदी |*News
    राकुल प्रीत सिंह

    राकुल प्रीत सिंह

    राकुल प्रीत सिंह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी योगा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी ये तस्वीरें बताती हैं कि उन्हें योगा करना कितना ज्यादा पसंद है। राकुल अपना योगा करने का रोटीन कभी भी नहीं छोड़ती हैं। वह अपनी फिटनेस से फैंस को योगा करने के लिए प्रेरित करती हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+