करण जौहर को किस पर आया इतना गुस्सा, सोशल मीडिया पर लिख दी इतनी बड़ी बात
Karan Johar Punctuality Post: करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है- समय की पाबंदी किसी कला का रूप नहीं है, जो हमें पीढ़ियों से विरासत में मिल रहा हो। ये सिंपल बेसिक मैनर्स है।

Karan Johar Punctuality Post: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर अपनी फिल्मों के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। हाल ही में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है जिसको लेकर वह सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हर कोई उनसे पूछ रहा है कि आखिर करण जौहर किसे 'समय की पाबंदी' का पाठ पढ़ा रहे हैं। लोग उनकी पोस्ट को पढ़ने के बाद कई तरह के कयास लगा रहे हैं।
आपको बता दें कि करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है- समय की पाबंदी के बारे में अद्भुत बात ये है कि इसके लिए किसी प्राकृतिक प्रतिभा, डिग्री या यहां तक कि माता-पिता या एंप्लॉयर की मंजूरी की जरूरत नहीं होती है। ये किसी कला का रूप नहीं है, जो हमें पीढ़ियों से विरासत में मिल रहा हो। ये सिंपल बेसिक मैनर्स है। दूसरे लोगों के समय का भी सम्मान करें।
करण जौहर ने आगे लिखा है- 15 मिनट देरी से पहुंचने पर, बिना माफी मांगे मैसेज किया कि मैं रास्ते में हूं। डियर...तुम मुझ पर कोई एहसान नहीं कर रहो हो। करण जौहर ने आगे लिखा है- फिर सबसे खराब.. ओह, मैं भूल गया। क्यों मिस्टर प्रेसिडेंट...ऐसा देश चला रहे हैं जो आपको इतना व्यस्त रखता है...फिर सबसे पॉपुलर बात बहुत ट्रैफिक है। देखें पोस्ट-
करण जौहर ने आगे लिखा है- क्या आप न्यूजीलैंड में रहते हैं...आप इंडिया में रहते हैं। आप क्या कर सकते हैं... जल्दी निकलो। सबसे ज्यादा खराब तो तब लगता है जब वो मैसेज करके माफी तक नहीं मांगते हैं। करण जौहर के इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें उस शख्स का नाम लिखना चाहिए था। वहीं कुछ लोगों के अनुसार शाहरुख खान सेट पर हमेशा लेट पहुंचते हैं। तो हो सकता है कि करण जौहर ने ये बात शाहरुख खान के लिए कही हो।












Click it and Unblock the Notifications