पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का अभिषेक बच्चन से था खास फिल्मी कनेक्शन, जानिए कैसे?

साल 2022 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर एक फिल्म आई थी। जिसका नाम था दसवीं, इसमें अभिषेक बच्चन लीड एक्टर थे। वहीं, उनके साथ यामी गौतम और निम्रत कौर अहम रोल में थी। इस फिल्म की कहानी थी एक प्रदेश के मुख्यमंत्री को घोटालों की वजह से जेल जाना पड़ा था। जिसके बाद उसने अपना पूरा कार्यभार पत्नी को दे दिया था। यहीं उसे पढ़ाई करने का जुनून सवार हुआ जिसके बाद उसने 10वीं की पढ़ाई जेल में रहते हुए की थी।

अब आप कहेंगे कि 2 साल बाद हम इस बारे में क्यों बात कर रहे हैं। उसका कारण ये है कि भले ही मेकर्स ने इस फिल्म को फिक्शन बताया हो। लेकिन इस फिल्म की कहानी को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला से जोड़ा गया था। दरअसल, एक केस के सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को जेल जाना पड़ा था। जहां उन्होंने अपनी 10वीं की पढ़ाई की और परीक्षा दी थी।

Om Prakash Chautala passes away Abhishek Bachchan movie Dasvi was inspired by his life

जेल में रहकर की पढ़ाई
ओम प्रकाश चौटाला के पिता चौधरी देवी लाल राजनीति में सक्रिय थे। 1966 में जब राज्य बना तो, इसमें उनकी अहम भूमिका थी। अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे ले जाने के लिए कम उम्र में ही चौटाल पॉलिटिक्स में घुस गए। जिसकी वजह से उनकी पढ़ाई नहीं हो पाई। हालांकि वो आगे चलकर हरियाणा के मुख्यमंत्री बने और उनका कद प्रदेश की राजनीति में बहुत बढ़ गया। लेकिन जब उन्हें घोटाले के आरोप में तिहाड़ जाना पड़ा तब उन्होंने अपनी बची पढ़ाई पूरी करने का फैसला किया। ऐसे ओम प्रकाश चौटाला का राजनीति के साथ फिल्मी कनेक्शन भी बन गया।

89 साल की उम्र में हुआ निधन
ख़ैर, आज यानी 20 दिसंबर 2024 को पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। गुरुग्राम स्थित अपने घर पर उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका और दोपहर 12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन के बाद शोक की लहर दौड़ गई है। राज सरकार ने चौटाला के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। वहीं, उनका संस्कार सिरसा में 21 दिसंबर को होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+