OI Exclusive: 'द बंगाल फाइल्स' अगर पश्चिम बंगाल में हुई बैन? विवेक बोले- 'मूर्ख और घटिया लोग'
OI Exclusive: विवेक रंजन अग्निहोत्री हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। फिलहाल वो अपनी फिल्म द बंगाल फाइल्स के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके पहले फिल्म को लेकर बवाल वो रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी हंगामा हुआ। विवेक पर TMC के लोगों ने FIR दर्ज करवाई।
इन सबके बीच विवेक ने अपनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया। अब वो अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए इंटरव्यू दे रहे हैं। ऐसे में उन्होंने oneindia hindi से भी बातचीत की। इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए।

oneindia hindi से बातचीत में द बंगाल फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री से पूछा गया, ट्रेलर में बवाल हुआ अगर बंगाल में ये फिल्म बैन हो जाएगी तो आपका अगला कदम क्या होगा? जवाब में विवेक ने कहा, अगर आप बोलना चाहते हैं और लीगल परमिशन आपके पास है। फिर आपको चुप कराया जाता है तो चोर कौन है? एक कमरे में 100 लोग बैठे हैं और आप कहो कि यहां पर चोर है। सबसे पहले वो बोलेगा कि ये झूठ बोल रहे हैं। ये कौन बोलेगा चोर बोलेगा। आप जानते हैं चोर कौन हैं? क्यों चुप कराना चाहते हैं? ये भारत का बच्चा बच्चा जानता है कि क्यों चुप करवाना चाहते हैं।
विवेक ने आगे कहा, हमारा क्या हो सकता है। हम तो कॉमनमैन हैं। अगर आपको पुलिसवाले पकड़कर मारने लगें? तो आप क्या कर सकते हो? आप पलटकर पुलिसवालों को मार नहीं सकते। हैना आप यही करेंगे कोर्ट जाएंगे। हम भी यही करेंगे। लेकिन ऐसा होना नहीं चाहिए। ऐसा क्यों होगा? क्या मूर्ख हैं क्या वो लोग। बिना अक्ल के हैं। उनके पास भी अक्ल होगी। वो क्यों बंगालियों को बंगाल के इतिहास के बारे में नहीं जानने देना चाहेंगे। जो मूर्ख और घटिया टाइप के लोग होंगे वही ऐसा करेंगे।
पूरा इंटरव्यू आप यहां देख सकते हैं....












Click it and Unblock the Notifications