O' Romeo Teaser Out: शाहिद कपूर का खौफनाक अवतार, एकतरफा प्यार की आग में जलता दिखा 'ओ रोमियो'
O' Romeo Teaser Out: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को आखिरी बार फिल्म 'देवा' (Deva) में देखा गया था जो कि बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई थी। फिल्म 'देवा' से मेकर्स और दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह कोई जादू नहीं चला पाई थी। अब शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की तैयारी में हैं।
शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' का टीजर हुआ रिलीज
आपको बता दें कि शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ओ रोमियो' (O'Romeo) का टीजर आज यानी 10 जनवरी 2026 (शनिवार) को रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लोगों को फिल्म का टीजर काफी पसंद आ रहा है।

टीजर ने बढ़ा दी लोगों की एक्साइटमेंट
हाल ही में सामने आए फिल्म के पोस्टर में शाहिद कपूर खून से सना चेहरा और खौफनाक लुक में नजर आए थे, जिसने फैंस की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया था। अब टीजर ने इस एक्साइटमेंट को और भी ज्यादा बढ़ा दिया है।
शाहिद कपूर का अब तक का सबसे इंटेंस अंदाज
-मेकर्स ने फिल्म 'ओ रोमियो' का 1 मिनट 35 सेकंड का जबरदस्त टीजर रिलीज कर दिया है। इस टीजर में शाहिद कपूर का ऐसा रौद्र और बगावती रूप देखने को मिला है, जो पहले कभी नहीं देखा गया था। उनका ये इंटेंस अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है।
-फिल्म 'ओ रोमियो' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) हैं और खास बात ये है कि इसके जरिए विशाल भारद्वाज और शाहिद कपूर की दमदार जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। बताया जा रहा है कि फिल्म सच्ची घटनाओं से प्रेरित एक इमोशनल लेकिन खतरनाक लव स्टोरी है।
हिंसा और बदले की कहानी दिखाता है टीजर
-टीजर से साफ झलकता है कि फिल्म 'ओ रोमियो' की कहानी एक वन-साइडेड लव की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें प्यार, जुनून, दर्द और तबाही सब कुछ शामिल है।
- क्लिप में शाहिद कपूर के पूरे शरीर पर टैटू देखा जा सकता है। वह गुंडों से भिड़ते हुए, गोलियां चलाते हुए और इंटेंस इमोशनल सीन्स में नजर आते हैं। उनका ये अवतार दर्शकों को झकझोर देने वाला है।
फिल्म के टीजर में 12 स्टार्स की दिखाई गई झलक
'ओ रोमियो' के टीजर में सिर्फ शाहिद कपूर ही नहीं बल्कि फिल्म की भारी-भरकम स्टारकास्ट की भी झलक दिखाई गई है। इनमें तृप्ती डिमरी, नाना पाटेकर, विक्रांत मैसी, दिशा पटानी, तमन्ना भाटिया, अविनाश तिवारी,अरुणा ईरानी और फरीदा जलाल जैसे कलाकार शामिल हैं। खासतौर पर नाना पाटेकर और फरीदा जलाल का दमदार लुक टीजर में अलग ही प्रभाव छोड़ता है।
कब रिलीज होगी शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो'?
-मेकर्स ने टीजर के साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है। फिल्म 'ओ रोमियो' आगामी 14 फरवरी 2026 यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
-टीजर सामने आने के बाद से ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो चुकी है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि क्या 'ओ रोमियो' शाहिद कपूर को लंबे समय बाद एक बड़ी हिट दिला पाएगी या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications