क्लब से निकलते ही नीसा देवगन की हुई ऐसी हालत, गिरने से बचीं, लोगों ने कहा- ये हमेशा नशे में ही रहती है

Nysa Devgn Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कजोल और एक्टर-फिल्म मेकर अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन ज्यादातर समय अपनी पार्टी फोटोज और वीडियोज को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी मूड में ही नजर आती हैं। इस बार भी नीसा देवगन को मुंबई में उनके दोस्तों के साथ एक क्लब के बाहर स्पॉट किया गया। इस क्लब के बाहर नीसा के साथ एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद वह सुर्खियों में छा गई हैं। नीसा देवगन का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रेस्तरां और क्लब पहुंची थीं नीसा देवगन
आपको बता दें कि गत 16 अगस्त की रात को नीसा देवगन अपने कुछ खास दोस्तों के साथ मुंबई के पॉश रेस्तरां और नाइट क्लब 'अकीना' के बाहर नजर आई थीं। नीसा यहां अपने दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए पहुंची थीं। जब वह क्लब से बाहर निकल रही थीं तो वहां मौजूद पैपराजी उनकी तस्वीरें लेने लग गए थे। नीसा ने हाई हील पहन रखी थीं और कार में बैठते समय उनका एंकल अचानक ही ट्विस्ट हो गया। ऐसे में नीसा एकदम लड़खड़ा गईं और गिरने से बचीं।

Nysa Devgn

क्लब से निकलते ही नीसा का पैर हुआ ट्विस्ट
नीसा देवगन का ये वीडियो इस समय लोगों के बीच चर्चा क विषय बना हुआ है। विरल भयानी ने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में नीसा क्लब से निकलकर अपनी कार की तरफ जाती दिखाई दे रही हैं। जैसे ही वह अपने कार के पास पहुंचती हैं तो उनका पैर अचानक ही ट्विस्ट हो जाता है। नीसा के पीछे खड़ीं उनकी फ्रेंड उन्हें तुरंत संभाल लेती हैं। नीसा गिरने से बच जाती हैं। नीसा देवगन का ये वीडियो इस समय इंटरनेट पर छाया हुआ है।

लोगों ने वीडियो पर किए ऐसे कमेंट्स
नीसा देवगन के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ लोग इस वीडियो को देखने के बाद तरह तरह की बातें भी कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है- नीसा देवगन नशे में नजर आ रही हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- ये हमेशा ड्रंक मूड में ही क्यों नजर आती हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा है- नीसा नहीं नशा हैं ये। हमेशा ऐसे ही लड़खड़ाती रहती हैं।

नीसा देवगन की क्वालिफिकेशन
जानकारी के अनुसार नीसा देवगन ने सिंगापुर के यूनाइटेड कॉलेज ऑफ साउथईस्ट एशिया से पढ़ाई की है। फिलहाल वह स्विट्जरलैंड के ग्लियन इंस्टीट्यूट ऑफ हाइयर एजुकेशन से इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी का कोर्स कर रही हैं। हालांकि नीसा को अधिकतर समय अपने दोस्तों के साथ देश-विदेश में पार्टी करते देखा जाता है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर दोस्तों के साथ पार्टी वाली तस्वीरों को लेकर इंटरनेट पर छाई रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+