नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने बच्चे के पहले ही कर ली थी शादी? एक्ट्रेस बोलीं- 'हम हाथ में पोस्टर लेकर...'
नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने बच्चे के पहले ही कर ली थी शादी? एक्ट्रेस बोलीं- 'हम हाथ में पोस्टर लेकर...'
कोलकाता, 11 सितंबर: एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां पिछले कुछ महीनों ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। निखिल जैने से शादी टूटने से लेकर प्रेग्नेंसी को नुसरत जहां लाइम लाइट में रहीं। अभिनेता यश दासगुप्ता के साथ अफेयर को लेकर भी वह चर्चा में थीं। अब नुसरत जहां और यश दासगुप्ता ने इशारा दिया है कि वे दोनों पहले से शादीशुदा हो सकते हैं। हाल ही में यश और नुसरत बेटे यिशान के माता-पिता बने हैं। यिशान के जन्म प्रमाण-पत्र पर भी पिता के नाम में यश दासगुप्ता का नाम है।
Recommended Video

यश के लिए नुसरत ने केक पर लिखवाया- हसबैंड और डैड
अब नुसरत ने यश दासगुप्ता के बर्थडे पर केक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। केक पर यश के लिए ''हसबैंड' और 'डैड' लिखा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यश के साथ एक तस्वीर भी साझा की है और लिखा है-'हैपी बर्थडे माय लव'।
बता दें कि कुछ दिनों पहले नुसरत के बेटे यिशान का जन्मप्रमाण पत्र सामने आया था। जिसमें पिता वाले कॉलम में यश दासगुप्ता लिखा था। हालांकि नुसरत और यश ने अभी तक अपनी शादी की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं।

क्या लोग जानते हैं कि हमारी शादी हुई है या नहीं: नुसरत
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में नुसरत और यश से उनकी शादी और बच्चे के बारे में जब सवाल किया गया था तो उनकी बातें इस ओर संकेत दे रही थी कि वह पहले से ही शादीशुदा हैं। एक प्रमुख दैनिक के साथ एक साक्षात्कार में, नुसरत और यश से पूछा गया कि क्या उन्हें आलोचना' का सामना करना पड़ा क्योंकि उनका बच्चा बिना शादी के हुआ है? इसपर नुसरत ने जवाब दिया, शायद ऐसा न भी हो। क्या लोग जानते हैं कि हमारी शादी हुई है या नहीं।''

नुसरत बोलीं- 'हम हाथ में पोस्टर लेकर...'
नुसरत जहां ने कहा था, ''क्योंकि हम अपनी चीजों के बारे में बात नहीं करते, इसका मतलब यह नहीं है कि जो भी हमारे बारे में कहा जा रहा है, वो सच है।'' यह पूछे जाने पर कि क्या इसका मतलब है कि वे वास्तव में शादीशुदा हैं? नुसरत बोलीं- जैसा यश ने कहा, हम हाथ में पोस्टर और प्लेकार्ड लेकर हर चीज की घोषणा नहीं करेंगे। कुछ चीजें अस्पष्ट ही रहने दें।''












Click it and Unblock the Notifications