नुसरत भरूचा की फिल्म के सेट पर तबीयत बिगड़ी, शूटिंग के बीच ले जाया गया अस्पताल

मुंबई, अगस्त 07: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस नुसरत भरूचा के फैंस के लिए बेहद परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते एक्ट्रेस को फिल्म के सेट पर ही बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। जहां डॉक्टर्स ने नुसरत की तबीयत खराब होने की वजह ब्लड प्रेशर का कम होना बताया। साथ ही उन्हें कम से कम 15 दिन के लिए काम से ब्रेक लेने और बेड रेस्ट की सलाह दी है।

शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हुईं नुसरत भरूचा

शूटिंग के दौरान सेट पर बेहोश हुईं नुसरत भरूचा

एक्ट्रेस नुसरत भरूचा को वर्टिगो अटैक आने के बाद मुंबई के 'हिंदुजा हॉस्पिटल' में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नुसरत शुक्रवार को मुंबई के एक स्टूडियो में डायरेक्टर लव रंजन की अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नुसरत बेहोश हो गईं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने नुसरत को कम से कम 15 दिन तक बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।

वर्टिगो अटैक की हुई थी शिकार

वर्टिगो अटैक की हुई थी शिकार

फिल्ममेकर ने नुसरत के साथ 23-24 दिन की शूटिंग की है। नुसरत की तबीयत खराब होने के बाद फिलहाल शूटिंग अभी रोक दी गई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस के ठीक होने के बाद ही शूटिंग दोबारा शुरू होगी। ईटी टाइम्स के बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि, वर्टिगो अटैक की वजह ज्यादा तनाव हो सकता है। ज्यादा तनाव के चलते चक्कर आ गया। कोरोना महामारी ने लोगों पर फिजिकली ही नहीं इमोशनली भी लोगों को प्रभावित किया है। मैंने सोचा था कि एक-दो दिन में ठीक हो जाऊंगी, लेकिन मेरी तबीयत ज्यादा ही खराब हो गई।

 मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान एक होटल में रह रही थी

मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान एक होटल में रह रही थी

नुसरत ने कहा, मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान एक होटल में रह रही थी। वह होटल फिल्म के सेट से करीब था। मैं इसलिए फिल्म सेट के करीब रह रही थी, क्योंकि घर से आने जाने में मेरा समय बचेगा। लगभग तीन सप्ताह की शूटिंग के बाद, मुझे बहुत कमजोरी महसूस हुई और मैंने शूटिंग से छुट्टी ली। मुझे लगा एक दिन आराम करने के बाद मैं बिल्कुल ठीक हो जाऊंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं हुआ अगले दिन मेरी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। मैं सेट पर पहुंची और अगले कुछ मिनट बाद ही मेरी तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। मैं कुछ कर ही नहीं पा रही थी।

सात दिन हॉस्पिटल में एडमिट रही नुसरत

सात दिन हॉस्पिटल में एडमिट रही नुसरत

नुसरत ने बताया कि, नुसरत की हालत इतनी खराब हो गई थी कि वह ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। मैंने सेट पर इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मुझे हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया। जब तक मैं वहां पहुंची, मेरी हालत और भी खराब हो गई। ब्लड प्रेशर काफी गिर गया। जब मैं अस्पताल पहुंची मेरा ब्लड प्रेशर 65/55 पहुंच गया। मेरे मम्मी पापा भी अस्पताल पहुंच चुके थे। 6-7 दिन काफी खराब थे। मुझे अस्पताल से 7 दिनों बाद छुट्टी मिली। डॉक्टर्स ने अभी मुझे 15 दिन आराम की सलाह दी है।

फिलहाल बेड रेस्ट पर हैं नुसरत

फिलहाल बेड रेस्ट पर हैं नुसरत

एक्ट्रेस ने बताया कि, फिलहाल डॉक्टर की सलाह पर मैं घर पर ही दवा ले रही हूं और आराम कर रही हूं। मेरी पूरी जांचे हो चुकी हैं और मैं अभी ठीक हूं। डॉक्टर ने मुझे 15 दिन तक आराम करने की हिदायत दी है। वर्क फ्रंट की बात करें तो नुसरत भरूचा हाल ही में 'अजीब दास्तान्स' में नजर आई थीं और अब उनके पास 'राम सेतु' है। जिसमें वह अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+