'इसने जूम क्यों किया'?, बैकलेस ड्रेस में नुसरत हुईं Oops मोमेंट का शिकार, फोटोग्राफर्स पर भड़के फैंस
नई दिल्ली, 2 मई: एक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने अपने दम पर बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है। हाल ही में उनकी फिल्म 'हुड़दंग' रिलीज हुई, लेकिन वो खास कमाल नहीं दिखा पाई। अब नुसरत नए प्रोजेक्ट में जुट चुकी हैं। कुछ दिनों पहले वो एंपायर स्टूडियो गई थीं, वहां पर वो Oops मोमेंट का शिकार हो गईं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिस वजह से उनके फैन्स ने फोटोग्राफर्स पर ही अपना गुस्सा निकाल दिया।

बैकलेस ड्रेस में आईं नजर
इन दिनों पूरे देश में गर्मी का कहर जारी है, जिस वजह से नुसरत कॉटन की बैकलेस मेक्सी ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने अपने बाल खोल रखे थे और ग्लोइंग मेकअप से खुद को परफेक्ट बनाया। वहीं कार से उतरने के बाद नुसरत ने फोटोग्राफर्स को पोज दिया, लेकिन जैसे ही वो पीछे मुड़कर अंदर जाने लगीं तो Oops मोमेंट का शिकार हो गईं। इस दौरान फोटोग्राफर्स ने भी जूम करके उसे रिकॉर्ड कर लिया।

फैंस ने कही ये बात
वीडियो वायरल होने के बाद नुसरत के फैन्स फोटोग्राफर्स पर ही नाराज हो गए। एक फैन्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि आखिर कैमरा हैंडल कर रहे शख्स को इतना ज्यादा जूम करने की क्या जरूरत थी, जबकि एक दूसरे फैन ने कहा कि नुसरत ने डिसेंट सी ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रहीं। उसमें ऐसा कुछ नहीं था जिस वजह से उनको ट्रोल किया जाए।

उर्फी से की तुलना
वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने नुसरत की तुलना उर्फी जावेद से कर दी, जो आए दिन अपनी अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के लिए जानी जाती हैं। एक शख्स ने इंस्टाग्राम पर कमेंट करते हुए लिखा कि ओह, उर्फी जावेद सामान्य कपड़ों में। एक दूसरे शख्स ने लिखा कि ये मुझे उर्फी जावेद की तरह दिखती है, कई बार तो मैं दोनों को लेकर कंफ्यूज हो जाता हूं। इसके बाद एक यूजर ने हद ही पार कर दी, उसने नुसरत को उर्फी जावेद की चाची कह दिया।

अक्षय के साथ आएंगी नजर
वहीं फिल्मी करियर की बात करें तो नुसरत इन दिनों अक्षय कुमार और इमरान हाशमी की फिल्म 'सेल्फी' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन के लिए भोपाल में शूटिंग की थी।












Click it and Unblock the Notifications