ग्लैमर की दुनिया छोड़ सन्यासी बनीं नुपुर अलंकार, अब हिमालय की ओर निकलीं
टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह चुकीं नुपुर अलंकार अब हिमालय की यात्रा पर निकल चुकी हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहा था।
मुंबई, 19 अगस्त: टेलीविजन इंडस्ट्री में लगभग 3 दशक तक काम करने वाली नुपुर अलंकार किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी अदाकारी से उन्होंने फैंस के दिलों में अच्छी-खासी पहचान बनाई है। लेकिन एक्ट्रेस के फैंस के लिए एक शॉकिंग न्यूज है। दरअसल, नुपुर अलंकार ने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया है। इंडस्ट्री छोड़ नुपुर अब सन्यासिनी बन चुकी हैं। फैंस के लिए ये खबर काफी शॉकिंग है क्योंकि अब वे नुपुर को एक्टिंग के दुनिया में नहीं देख पाएंगे। एक्ट्रेस से सन्यासी बनी नुपुर ने अब हिमालय जाने का फैसला लिया है।

इन शो में दिख चुकी हैं नुपुर
बताते चलें कि नुपुर अलंकार ने शक्तिमान, दीया और बाती हम और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे कई टीवी शोज में काम कर दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है।

ग्लैमर की दुनिया को कहा अलविदा
अब एक्ट्रेस ने ग्लैमर की दुनिया से विदा लेने का फैसला किया है। हाल ही में वे नारंगी लिबास में अलग-अलग तीर्थस्थलों की यात्रा करती नजर आईं और अब वे हिमालय की यात्रा पर निकल चुकी हैं।

इसी साल लिया सन्यास
एक्ट्रेस ने इस साल फरवरी में ही सन्यास लेने का फैसला लिया। एक्ट्रेस ने कहा कि वे हमेशा से ही आध्यात्म की ओर रुख करना चाहती थीं। ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि मैंने अब खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया है। मैं गुरु शंभू शरण झा को पाकर धन्य हूं, जिसकी वजह से मेरे जीवन की दिशा बदल गई।

किराए पर दिया फ्लैट
नुपुर ने कहा कि उन्होंने मुंबई वाले फ्लैट को किराये पर दे दिया है, ताकि ट्रैवल और बेसिक खर्चे निकलते रहें। लोगों को लगता है कि भावनात्मक रूप से टूट चुकी हूं इसलिए मैंने जिंदगी से थक कर ये फैसला लिया है। पर ये सच नहीं है।

2002 में हुई थी शादी
बताते चलें कि नुपुर अलंकार ने साल 2002 में एक्टर अलंकार श्रीवास्तव से शादी की थी। ससुराल में सन्यासी बनने का विचार रखने के बाद उन्हें काफी सपोर्ट मिला। हिमालय की ओर निकलने से पहले वे पति और सास से मिलकर आईं।












Click it and Unblock the Notifications