चारु असोपा और राजीव सेन मामले में अब करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी, खोला ये बड़ा राज

Charu Asopa and Rajeev Sen: राजीव सेन ने अपनी पत्नी चारु असोपा पर टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में एक्टर करण मेहरा ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना बयान दिया है।

Charu Asopa and Rajeev Sen: पिछले कुछ दिनों से पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा सुर्खियों में छाए हुए हैं। उनके घरेलू झगड़े ने चारों तरफ हलचल मचा रखी है। दोनों का नाम सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। दोनों अब अपना रिश्ता तोड़ देना चाहते हैं। ऐसे में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है। चारु और राजीव ने एक दूसरे पर कई बड़े आरोप लगाए हैं। हाल ही में राजीव सेन ने अपनी पत्नी चारु असोपा पर टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ संबंध रखने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में एक्टर करण मेहरा ने चुप्पी तोड़ते हुए अपना बयान दिया है।

राजीव सेन ने कही चारु की अफेयर की बात

राजीव सेन ने कही चारु की अफेयर की बात

सुष्मिता सेन के भाई और भाभी यानी राजीव सेन और चारु असोपा तलाक से पहले कड़वे दौर से गुजर रहे हैं। दोनों मीडिया में रोजाना इंटरव्यू दे रहे हैं और हर बार नए खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में राजीव सेन ने कहा था कि उनकी पत्नी चारु असोपा का टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ चक्कर चल रहा था। राजीव सेन ने बताया था कि बात की जानकारी चारु की मां को भी थी और उन्होंने ही राजीव को भी इस बारे में जानकारी दी थी।

करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी और दिया बयान

करण मेहरा ने तोड़ी चुप्पी और दिया बयान

अब टीवी एक्टर करण मेहरा ने इन आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा- राजीव किस रोमांस की बात कर रहे हैं मुझे नहीं पता। मैंने गत जून महीने में एक फंक्शन में चारु असोपा से कुछ समय बात की थी। उसके बाद, हम आज तक कभी नहीं मिले। जून से पहले मैं लगभग 10 साल पहले चारु से मिला था। निशा रावल केस के बाद मैं दिल्ली चला गया और वहीं रहने लगा।

करण मेहरा को राजीव सेन पर आया गुस्सा

करण मेहरा को राजीव सेन पर आया गुस्सा

करण मेहरा ने आगे कहा- राजीव सेन ने मुझ पर इस तरह का आरोप लगाया। ये बहुत भयानक है। मैं राजीव सेन से अब कोई संपर्क नहीं रखना चाहता हूं। उन्होंने कहा- मेरे पास उनका नंबर नहीं है और न ही मुझे उनके फोन नंबर की जरूरत है। मैं उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करूंगा।

राजीव ने चारु पर लगाए थे ये आरोप

राजीव ने चारु पर लगाए थे ये आरोप

आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में राजीव सेन ने कहा था- चारु की मां ने मुझ बहुत सारे वॉयस नोट्स भेजे थे। उनमें से एक टीवी एक्टर करण मेहरा के साथ उनका रोमांस है, जिसका खुलासा उनकी मां ने ही किया था। चाउ ने करण मेहरा के साथ एक रोमांटिक रील बनाई थी। वह मुझ पर उन्हें धोखा देने और उन पर शक करने का आरोप लगाती हैं। हम किस दुनिया में रहते हैं।

चारु ने बताई रील की सच्चाई

चारु ने बताई रील की सच्चाई

राजीव सेन के इस आरोप के बाद चारु ने कहा था- यह बिल्कुल बकवास है... मैंने करण के साथ एक टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में काम किया है और पिछले 12 सालों से उनसे मैं नहीं मिली हूं। कुछ महीने पहले एक फंक्शन था जहां पर करण मेहरा आए थे और हमने एक रील पोस्ट की थी। रील में कुछ भी रोमांटिक नहीं है। हम वहां सिर्फ इसलिए खड़े हैं क्योंकि हम मशहूर हस्तियों के रूप में हैं। उन्हें देखकर कोई भी नहीं बोल सकता कि करण और मेरा चक्कर चल रहा है।

चारु असोपा की हो चुकी हैं 2 शादियां

चारु असोपा की हो चुकी हैं 2 शादियां

जानकारी के अनुसार चारु असोपा ने पहली बार एक मारवाड़ी बिजनेस मैन से राजस्थान में शादी की थी। दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था और नवंबर 2016 में चारु ने अपने पति से तलाक ले लिया था। इसके बाद चारु नीरज मालवीय के साथ रिलेशनशिप में थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों की राजस्थान में सगाई भी हुई थी, लेकिन साल 2017 में ये रिश्ता भी टूट गया था। इसके बाद साल 2019 में चारु असोपा ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन से शादी की थी। ये चारु की दूसरी शादी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+