'हद से ज्यादा कुछ भी अच्छा नहीं होता, प्यार भी नहीं': शायद इसलिए ही टूटा जेनिफर-करण का रिश्ता!

नई दिल्ली, 13 जुलाई। सोनी टीवी के लोकप्रिय शो 'बेहद' की पंच लाइन थी-'हद से ज्यादा कुछ भी अच्छा नहीं होता , प्यार भी नहीं', जिसमें लीड रोल निभाया था टीवी इंडस्ट्री की सबसे सेक्सी अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने, शो की पंच लाइन उनकी निजी जिंदगी पर भी पूरी तरह फिट होती है क्योंकि एक्टर करण ग्रोवर के साथ उनकी दीवानगी भी 'बेहद' थी और उनका उनसे अलग होने का इरादा भी 'बेहद' ही था और हद से ज्यादा तो कुछ भी अच्छा नहीं होता इसलिए उनके रिश्ते के साथ भी कुछ अच्छा नहीं हुआ।

'मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था'

'मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था'

हाल ही में लंबे अरसे के बाद अपने तलाक के बारे में जेनिफर ने खुलकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि 'करण के साथ जब मेरा तलाक हुआ तो जैसे मेरी जिंदगी ही खत्म हो गई थी। मुझे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था, मुझे लग रहा था कि ऐसा मेरे साथ क्यों हो रहा है? क्यों मुझे ही रिश्ते टूटने की वजह बताया जा रहा है और एक दिन मुझे लगा कि मैं ये सारी चीजें वहन नहीं कर सकती हूं और इसलिए मैंने अपने आपको सोशली बॉयकॉट कर दिया।'

दोनों के दिल शो 'दिल मिल गए' पर ही मिले थे

दोनों के दिल शो 'दिल मिल गए' पर ही मिले थे

आपको बता दें कि करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट दोनों के दिल शो 'दिल मिल गए' पर ही मिले थे। ये शो तो हिट हुआ ही साथ ही दोनों के रोमांस की खबरों ने टीवी के गलियारों में हलचल पैदा कर दी थी। उस वक्त करण पहले से शादी-शुदा थे लेकिन जेनिफर से मिलने के बाद उन्होंने अपनी पत्नी श्रद्धा निगम को तलाक दे दिया। खबरें ये भी उड़ीं कि जेनिफर के ही कारण करण का तलाक हो रहा है, हालांकि जेनिफर ने बताया कि करण और श्रद्धा निगम के बीच पहले से अनबन थी, वो इस शादी के टूटने का कारण नहीं हैं।

करण और जेनिफर ने साल 2012 में शादी की थी

करण और जेनिफर ने साल 2012 में शादी की थी

लेकिन जेनिफर के परिवार वाले और दोस्त इस शादी के खिलाफ थे, वो नहीं चाहते थे कि जेनिफर एक्टर करण की दूसरी बीवी बने लेकिन मोहब्बत में पागल जेनिफर ने करण के लिए पूरी दुनिया सें पंगा ले लिया। जेनिफर ने खुद बताया कि वो इस कदर करण के प्रेम में पागल थीं कि उन्हें लगने लगा था कि अगर ईश्नर भी धरती पर आकर इस शादी के लिए मना करते हैं तो वो उनकी भी नहीं सुनेंगी और तमाम उतार-चढ़ाव के बाद आखिरकार करण और जेनिफर ने साल 2012 में शादी कर ली।

'इस शादी में कुछ बचा नहीं है'

'इस शादी में कुछ बचा नहीं है'

लेकिन शादी के तुरंत बाद ही जेनिफर को एहसास होने लगा कि शायद उनका फैसला गलत है लेकिन फिर भी उन्होंने शादी निभाने और बचाने दोनों की भरपूर कोशिश की लेकिन वो सफल नहीं हो पाईं और एक दिन जेनिफर को लगा कि इस शादी में कुछ बचा नहीं है और इसलिए उन्होंने करण से अलग होने का ऐलान कर दिया।

'हमारे तलाक की वजह पर्सनल है'

मात्र दो साल (साल 2014) में ये शादी टूट गई, दो हॉट जोड़े के अलग होने की वजह सब जानना चाह रहे थे कि इसी बीच करण ग्रोवर ने एक ट्वीट किया था कि 'हमारे तलाक की वजह पर्सनल है।' जो कि काफी सुर्खियों में रहा था।

 'हम दोनों स्वेच्छा से अलग हो रहे हैं'

'हम दोनों स्वेच्छा से अलग हो रहे हैं'

दरअसल करण ने कई ट्वीट किए थे जिसमें उन्होंने लिखा था कि 'हम दोनों स्वेच्छा से अलग हो रहे हैं, हमारी निजता का सम्मान करें, हमारे अलग होने की वजह काफी पर्सनल है।'

जेनिफर ने अपने आप को काम में बिजी कर लिया

फिलहाल तलाक के बाद जेनिफर ने अपने आप को काम में बिजी कर लिया तो वहीं करण भी फिल्मों और मॉडलिंग के काम में व्यस्त हो गए और कुछ वक्त बाद पता चला कि वो एक्ट्रेस बिपाशा बसु के साथ इंगेज हैं और दोनों ने फिर शादी कर ली। आज दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

'मैं अच्छे पलों को याद रखना चाहती हूं'

'मैं अच्छे पलों को याद रखना चाहती हूं'

तो वहीं जिनेफर का नाम भी एक्टर तनुज विरवानी संग जोड़ा जा रहा है, हालांकि जिनेफर ने इसे अफवाह ही बताया है। अपने हालिया इंटरव्यू में अभिनेत्री ने ये भी कहा था कि 'वो करण के लिए काफी खुश हैं और उनके मन में किसी के भी प्रति कोई नाराजगी नहीं हैं, वो बस करण के साथ बिताए अच्छे पलों को याद रखना चाहती हैं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+