सुपर मॉडल ही नहीं, बॉक्सर-बाइकर और पुलिस ऑफिसर है सिक्किम की ये बेटी, मलाइका ने किया था 'सैल्यूट'
मुंबई, 16 सितंबर। नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है और असल जिंदगी में उनके भी कई रूप देखने को मिलते हैं। भारतीय महिलाएं आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं, वह एक ही समय में अपने पैशन के साथ-साथ जिम्मेदारियों को निभाना भी बखूबी जानती हैं। आज हम आपको सिक्किम की ऐसी ही एक बेटी से मिलवाने जा रहे हैं जो सुपर मॉडल, बॉक्सर, राइडर और हाइकर होने के साथ-साथ एक पुलिस अफसर भी है।

महिलाओं को प्रेरणा दे रही सिक्किम की बेटी
जी हां, हम बात कर रहे हैं सिक्किम पुलिस में कार्यरत इक्षा हैंग सुब्बा उर्फ इक्षा केरुंग की। इक्षा जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही कड़क पुलिस ऑफिसर भी है। इक्षा के बारे में जानने के बाद अब एक बात तो जरूर समझ जाएंगे कि महिलाओं के लिए कुछ भी नामुमकिन नहीं है। अगर आप एमटीवी का लोकप्रिय शो 'एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर' का सीजन-2 देखा है तो जरूर इक्षा केरुंग के बारे में जानते होंगे।

'एमटीवी सुपर मॉडल' की टॉप-9 कंटेस्टेंट
इस रिएलिटी शो में इक्षा केरुंग ने कंटेस्टेट के तौर पर हिस्सा लिया था और टॉप-9 प्रतिभागियों में जगह भी बनाई है। अब देखना ये है कि इस सीजन में वह कितना आगे जाती हैं। एमटीवी के शो में आने के बाद से ही इक्षा केरुंग के बारे में लोगों को जानने का मौका मिला। जब दर्शकों को पता चला कि वो नेशनल लेवल बॉक्सर, बाइक राइडर के साथ-साथ पुलिस अधिकारी भी हैं तो लोग हैरान रह गए।

जॉब के साथ फॉलो करती हैं पैशन
इक्षा केरुंग साल 2019 में सिक्किम पुलिस में भर्ती हुई थीं, हालांकि उन्हें शुरू से ही मॉडलिंग का शौक रहा है। यही वजह है कि वह 'एमटीवी सुपर मॉडल' के स्टेज तक पहुंचीं। इक्षा केरुंग सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 15 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। अपने फैंस के लिए इक्षा केरुंग टाइम टू टाइम फोटो और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं। कई तस्वीरों में उन्हें पुलिस की वर्दी और सुपर मॉडल के तौर पर देखा जा सकता है।

मलाइका ने किया था सैल्यूट
'एमटीवी सुपर मॉडल' में जब इक्षा केरुंग ने अपना इंट्रो दिया तो जज और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी कुर्सी से खड़ी होकर उनके लिए तालियां बजाईं। मलाइका ने कहा था कि ऐसी महिलाओं को सैल्यूट करने की जरूरत है। इक्षा केरुंग अब अपने पैशन और काम से अन्य महिलाओं को प्रोरित कर रही हैं। 19 साल में ही पुलिस विभाग में भर्ती होने वालीं इक्षा, अब एक अधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे रही हैं। उन्हों अपनी जॉब से भी प्यार है।

खूबसूरती के दीवाने हैं फैंस
पुलिस अधिकारी और मॉडल बनने से पहले इक्षा नेशनल लेवल की बॉक्सर भी रह चुकी हैं। उन्हें बाइक चलाने का भी शौक है, उनका सपना है कि वह सुपर मॉडल बने और दुनिया को बताएं कि महिलाएं कुछ भी कर सकती हैं। आज इक्षा को देख लाखों महिलाएं उनसे प्रेरित हो रही हैं। इंस्टाग्राम पर इक्षा द्वारा तस्वीरें पोस्ट होने के कुछ देर बाद ही वह वायरल हो जाती हैं। फैंस उनकी खूबसूरत के दीवाने हैं।
यह भी पढ़ें: रानी चटर्जी का खुलासा- बॉलीवुड डायरेक्टर ने ऑफिस में की थी गलत हरकत, बाद में मीटू में आया उसका नाम












Click it and Unblock the Notifications