रानी चटर्जी का खुलासा- बॉलीवुड डायरेक्टर ने ऑफिस में की थी गलत हरकत, बाद में मीटू में आया उसका नाम
मुंबई, 9 सितंबर: भोजपुरी सिनेमा की जानी पहचानी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने बताया है कि बॉलीवुड में उनको भेदभाव का सामना करना पड़ा है। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि एक बॉलीवुड के एक डायरेक्टर ने उनके साथ बदतमीजी भी की थी। जिसके बाद वो उसके ऑफिस से निकल गई थीं। उन्होंने कहा कि बाद में इस डायरेक्टर का नाम मीटू में भी आया था, जिसने उनके साथ गलत हरकत की थी।

ऑफिस में की थी बदतमीजी
इंडिया टुडे के साथ एक इंटरव्यू में रानी चटर्जी ने बताया है कि करियर के शुरुआती दिनों में एक बॉलीवुड डायरेक्टर ने उनके साथ गलत करने की कोशिश की थी। रानी ने बताया, मैं हिंदी फिल्म के लिए एक बड़े बॉलीवुड डायरेक्टर से मिलने उनके ऑफिस गई, तो उन्होंने मेरे साथ वहां बदतमीजी शुरू कर दी। कई लोगों को कहता है कि भोजपुरी सिनेमा से ताल्लुक रखने वाली एक्ट्रेस जल्दी फ्रेंक हो जाती हैं। उन्हें भी शायद ये लगा था।

मीटू में आया इसी डायरेक्टर का नाम
रानी ने बताया कि उन्होंने इस निर्देशक की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया। रानी इसको ये बोलकर मैं वहां से निकल गईं कि वो इस सबमें सहज नहीं हैं। रानी बताती हैं कि मैं रोते हुए ऑफिस से निकली थी और घर जाकर भी खूब रोई थीं। रानी ने आगे कहा, उस निर्देशक का नाम मीटू मूवमेंट के दौरान सामने आया तो मुझे लगा कि इसके साथ ये होना ही था। इस डायरेक्टर पर आरोप लगाने वाली महिला ने ठीक वही बातें लिखी थीं जो मेरे साथ घटित हुईं थीं। रानी ने भाषा और बॉडी को लेकर भी भोजपुरी लोगों के साथ खूब भेदभाव की बात कही है।

भोजपुरी की स्टार हैं रानी
भोजपुरी फिल्मों की प्रसिद्ध कलाकार रानी चटर्जी ने अपनी एक्टिंग की शुरुआत 'ससुराल बड़ा पैसावाला' से की थी, इस फिल्म में उनके साथ हीरो मनोज तिवारी थे, फिल्म हिट हुई और रानी रातों-रात स्टार बन गईं। इस फिल्म के बाद से ही उनके करियर ने रफ्तार पकड़ ली और रानी ने हिट फिल्मों की लाइन लगा दी। साल 2013 में फिल्म 'नागिन' के लिए रानी चटर्जी को बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार भी मिला था। रानी चटर्जी को 6 बार भोजपुरी बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications