Na Jaane Kaun Aa Gaya: लव ट्रायंगल फिल्म का टीजर हुआ रिलीज, सेक्रेट गेम्स फेम जतिन सरना का दिखा इंटेंस लुक
आज के दौर में जहाँ प्यार को अक्सर खूबसूरत और परफेक्ट दिखाया जाता है, वहीं ना जाने कौन आ गया का टीजर में फ़िल्म में प्यार के उस खतरनाक और जहरीले पहलू को सामने लाने की कोशिश करती है, जिसके बारे में लोग बात करने से डरते हैं। यह सिर्फ एक लव स्टोरी नहीं, बल्कि जुनून, धोखा, बदला और टूटे भरोसे की कहानी है। जो क्लासिक इमोशन के साथ जेन-जी की रॉ और डार्क रिलेशनशिप रियलिटी को भी छूती है।

सेक्रेट गेम्स फेम एक्टर , क्रिमिनल जस्टिस फेम अभिनेत्री मधुरिमा रॉय और प्रणय पचौरी इस फिल्म में एक ऐसे प्रेम त्रिकोण में नजर आते हैं, जहाँ प्यार के साथ घृणा, बदला और इमोशनल टकराव की तीखी परतें जुड़ी हुई हैं।यह फिल्म आधुनिक रिश्तों की उस सच्चाई को दिखाती है जहाँ भरोसा कमजोर है, प्यार पजेशन बन जाता है और दिल टूटने के बाद इंसान खुद को पहचान नहीं पाता।
फिल्म का 1 मिनट 10 सेकण्ड का टीजर उत्तराखंड के खूबसूरत दृश्यों के बीच शुरू होता है। Uttarakhand के एक मनमोहक शहर के विजुअल्स के बीच एक शायरी सुनाई देती है जिसकी कुछ लाइनें जहर से भरी महसूस होती हैं। इसके बाद एक संवाद सुनाई देता है - "कुछ सच जीने का हक छीन लेते हैं।" शायरी के अंत में हीरो एक टीले पर अकेला, अवसाद और टूटन से भरा दिखाई देता है।
इसके बाद टीजर में प्रणय पचौरी, जतिन सरना और मधुरिमा रॉय के कई इमोशनल और क्लोज-अप शॉट्स आते हैं। एक प्रभावशाली सीन में मधुरिमा रॉय का किरदार पूछता है - "क्या हम लोग सही कर रहे हैं?" इसके बाद टीजर में पैशनेट लव सीन्स, इमोशनल ब्रेकडाउन और आक्रामक टकराव देखने को मिलते हैं। बीच-बीच में प्यार, नफरत, बदला और एक रहस्यमयी लव स्टोरी के सुपर दिखाई देते हैं। टीजर के अंतिम हिस्से में प्रणय पचौरी माउथ ऑर्गन बजाते नजर आते हैं, जिसके तुरंत बाद जतिन सरना माचिस की तीली से एक बड़े झूले को आग लगा देते हैं। टीजर का अंत दर्द, टूटन और बदले की चीख जैसी आवाज के साथ होता है - जो दर्शकों के मन में कई सवाल छोड़ जाता है।
अपने किरदार को लेकर जतिन सरना ने कहा, "आज के समय में रिश्ते बहुत जटिल हो गए हैं। भरोसा जल्दी टूटता है, धोखा आसान हो गया है और प्यार को समझना शायद दुनिया की सबसे मुश्किल भावना है। यह फिल्म प्यार के सबसे अंधेरे और सच्चे पहलू को दिखाती है।" अभिनेत्री मधुरिमा रॉय ने कहा, "आज रिश्ते शर्तों पर टिके हैं - ईगो, डर और असुरक्षा हर चीज को प्रभावित करते हैं। यह कहानी दिखाती है कि प्यार कितना खूबसूरत हो सकता है और कितना खतरनाक भी।"
यह फिल्म धवन फिल्म्स और विकास अरोड़ा फिल्म्स के बैनर तले बनी है और 6 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण विपुल धवन और पूजा अरोड़ा ने किया है और फ़िल्म की को प्रोड्यूसर रीत अरोड़ा है ।प्यार की भावनाओं, डार्क मॉडर्न रिलेशनशिप रियलिटी और इमोशनल इंटेंसिटी के साथ ना जाने कौन आ गया दर्शकों के दिल और दिमाग दोनों पर गहरी छाप छोड़ने के लिए तैयार है।
-
'Rajesh Khanna ने मुझसे शादी नहीं की, 8 साल तक वो मेरे साथ', 63 साल की एक्ट्रेस का सच, सुन्न हुई इंडस्ट्री -
Saba Ibrahim के रेस्तरां में लगा ताला, अचानक बंद हुआ 'खुशामदीद', क्या LPG Cylinder ने मचाई तबाही? -
कौन हैं 27 साल की Sona Dey? खेसारी लाल यादव के साथ सरेआम किया रोमांस? 'कमर में दागी' ने काटा बवाल -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 13: 1400 करोड़ के पार हुई 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर 13वें दिन रच दिया इतिहास -
Neha Sharma Exclusive Content: बिहार पूर्व MLA की बेटी की क्या मजबूरी? ₹299 में बेच रहीं एक्सक्लूसिव Photos -
Raja Shivaji Teaser Out: 'राजा शिवाजी' का दमदार टीजर रिलीज, Riteish Deshmukh के लुक ने मचाया तहलका -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
Assam Polls 2026: असम में फिर खिलेगा 'कमल 'या 'पंजा' करेगा कमाल? ताजा सर्वे ने बताई किसको कितनी सीटें?












Click it and Unblock the Notifications