नोरा फतेही ने पहनी इतनी टाइट ड्रेस कि हो गईं ट्रोल, यूजर बोले- 'युवाओं को बर्बाद करने वाले लोग...'
नोरा फतेही ने पहनी इतनी टाइट ड्रेस कि हो गईं ट्रोल, यूजर बोले- 'युवाओं को बर्बाद करने वाले लोग...'
मुंबई, 17 अप्रैल: बॉलीवुड की टॉप डांसर नोरा फतेही ने कई मौकों पर अपने मूव्स से बड़े पर्दे पर हमारा मनोरंजन किया है। सत्यमेव जयते, स्ट्रीट डांसर 3 डी, बाटला हाउस जैसी फिल्मों में किए उनके आइटम सॉन्ग को कोई नहीं भूल सकता है। इन फिल्मों में उनके डांस नंबरों के कारण बड़े पैमाने पर चर्चा हुई। नोरा फतेही अपने डांस के अलावा फैशन सेंस और ड्रेस को लेकर भी जानी जाती हैं। फिलहाल डांस दीवाने जूनियर्स में बतौर जज के तौर पर नोरा फतेही छोटे पर्दे पर लाइमलाइट का आनंद ले रही हैं। इस शो में नोरा ने एक ऐसी ड्रेस पहनी, जिसको लेकर वह ट्रोल हो गई हैं।

नोरा फतेही ने पहनी ऐसी ड्रेस कि लोग हो गए गुस्सा
नोरा फतेही इससे पहले इंडियाज बेस्ट डांसर में भी दिखाई दी थी। टेरेंस लुईस के साथ उनकी केमिस्ट्री उस समय काफी चर्चा में रही थी। डांस की दीवानगी के कारण डांस दीवाने जूनियर्स ने उन्हें नीतू कपूर और मर्जी पेस्टनजी के साथ एक जज के रूप में चुना है। इसी बीच डांस दीवाने जूनियर्स के सेट से नोरा फतेही का एक पपराजी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नोरा ब्लैक कलर की बॉडी-फिटिंग शीयर ड्रेस पहनी हुई दिख रही हैं, जिसको लेकर यूजर इनको ट्रोल कर रहे हैं।

ब्लैक बॉडी-हगिंग ड्रेस में लोगों को नहीं पसंद आईं नोरा
नोरा का ये ब्लैक कलर का गाउन ऑफ शोल्डर था, जिसमें नीचे की ओर टेल डीटेल दी गई थी। नोरा को ब्लैक बॉडी-हगिंग पोशाक पहने देख यूजर गुस्सा हो गए हैं। उनके इस ड्रमैटिक लोअर पोर्शन वाले गाउन में फिगर हगिंग फिट भी था। लेकिन बच्चो के शो में इतनी रिविलिंग ड्रेस पहनना लोगों को भाया नहीं।

बच्चों के शो में ऐसा ड्रेस...
नेटिजन्स एक रियलिटी शो को जज करने के लिए नोरा फतेही द्वारा पहने जाने वाले आउटफिट की पसंद से प्रभावित नहीं थे, जिसमें बच्चे एक-दूसरे के साथ कॉम्पिटिशन करते हैं। लोगों का कहना है कि छोटे बच्चों के शो में ऐसा ड्रेस पहनना सही नहीं है। एक यूजर ने लिखा, "वह बच्चों के शो को जज कर रही हैं और ये कपड़े पहनकर, वे केवल बॉडी शोऑफ कर रही हैं या फिर पैसा कमाने के लिए ऐसा कर रही हैं।"

'ये युवाओं को बर्बाद करने वाले लोग हैं...'
एक यूजर ने लिखा, ये देखने के बाद कुछ कहने का मन ही नहीं कर रहा है। एक ट्रोल ने लिखा, "खुदको जीता समाज है ये इतनी भी खास नहीं है।'' एक यूजर ने लिखा, ये युवाओं को बर्बाद करने वाले लोग हैं। एक अन्य ने लिखा, "बहन रेड कार्पेट पर नहीं जा री हो, जज करने जारी रही हो... ये कैसा ड्रेसिंग सेंस है।'' एक ट्रोल कमेंट में लिखा है, "यार कैसे अश्लील कपड़े पहने हैं।''












Click it and Unblock the Notifications