'लोग पूछते थे कि मुझे क्या दोगी?' नोरा फतेही ने याद किए अपने स्ट्रगल के दिन, छलका दर्द
Nora Fatehi Struggle: 32 साल की एक्ट्रेस और डांसिंग क्वीन नोरा फतेही बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। आज नोरा के डांस के लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ये शोहरत और ये पहचान नोरा को आसानी से नहीं मिली। कई मुश्किलों का सामना करके नोरा ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया है। नोरा ने बताया कि कैसे लोग उन्हें काम दिलाने के बहाने से उनका फायदा उठाने की फिराक में रहा करते थे।
मेलबर्न में IFFM इवेंट के दौरान उन्होंने राजीव मसंद के साथ अपने स्ट्रगल के दिनों को याद किया। नोरा बताती हैं कि कई ऐसे लोगों से उनका सामना हुआ, जो कमजोर शिकार की तलाश में रहते थे। अजीब से वादे किया करते थे कि वो बड़े प्रोडक्शन हाउस से उनकी बात करवा सकते हैं।

नोरा के मुताबिक, उस वक्त वह इंडस्ट्री में नई थी। एक तरह से उनकी भी मजबूरी थी इन लोगों के आगे पीछे घूमना। नोरा ने बताया कि एक फिल्ममेकर ने तो यहां तक कह दिया था कि मैं तुमको बॉलीवुड की अगली कटरीना बना दूंगी। मगर मुझे इसके बदले क्या मिलेगा? ऐसे में नोरा बहुत बुरी स्थिति में फंस गई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोरा ने जिस वक्त इंडस्ट्री में कदम रखा था वो महज 22 साल की थीं और कनाडा से मुंबई आई थी। उनके अंदर इतनी समझ नहीं थी कि कौन अपने फायदे के लिए उनके भोलेपन का इस्तेमाल कर रहा है और कौन उन्हें बेवकूफ बना रहा है। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें किसी बात की समझ नहीं थी इसलिए कई लोगों ने उन्हें गुमराह भी किया।
उस समय को याद करते हुए नोरा ने कहा, 'अब मुझे हैरानी होती है कि लोग क्यों पीछे आते थे? कोई भी किसी के लिए फ्री में कुछ नहीं करता। लेकिन तब मैं सोचती थी कि इस इंसान को भगवान ने भेजा है। मैंने बहुत बेवकूफों को फॉलो किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि अगर वो लोग किसी सही इंसान से मिलवा भी देते थे, तो उसके बदले कुछ न कुछ पाने की उम्मीद रखते थे।
नोरा ने बताया कि इस वजह मैं बहुत बार बुरी सिचुएशन में फंसी हूं। जिसके बाद लोग मुझसे कहते थे कि बताओं मुझे इसके बदले क्या मिलेगा? और तब मुझे उससे लड़ना पड़ता था...ये अजीब था। इन एक्सपीरियंस के जरिए नोरा ने सीखा कि काम के लिए अपनी बेताबी को कभी जाहिर न करें क्योंकि इससे आपका फायदा उठने के चांसेज बहुत ज्यादा बढ़ने लगते हैं।
यह दौर न सिर्फ़ चुनौतीपूर्ण था बल्कि इसने उनकी मेंटल हेल्थ पर भी बहुत बुरा असर डाला। उन्होंने बताया कि लोग अकसर उनसे पूछते थे कि क्या वे अगली कैटरीना कैफ बनेंगी? एक्ट्रेस ने कहा कि वे मेंटली डिस्टर्ब हो गई थीं। उन्हें कई बार तो थेरेपी तक लेनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications