भीषण सड़क हादसे के बाद नोरा फतेही का आया रिएक्शन, ऐसी है एक्ट्रेस की हालत

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही शनिवार दोपहर मुंबई में एक कार दुर्घटना का शिकार हो गईं। यह हादसा उस समय हुआ, जब वे सनबर्न फेस्टिवल में परफॉर्म करने के लिए जा रही थीं। दुर्घटना के बाद नोरा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को जानकारी दी कि वह "ठीक हैं" और "जिंदा हैं", जिससे उनके फैंस ने राहत की सांस ली।

Nora Fatehi

शराबी ड्राइवर की टक्कर से हुआ एक्सीडेंट
मुंबई पुलिस के अनुसार, नोरा फतेही की कार को एक नशे में धुत ड्राइवर ने टक्कर मार दी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद नोरा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई और उनकी हालत स्थिर बताई गई।

पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ नशे में गाड़ी चलाने व लापरवाही से वाहन चलाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि आरोपी की वजह से अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

नोरा ने बताया हादसे को डरावना अनुभव
हादसे के बाद इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा करते हुए नोरा फ़तेही ने इस घटना को "बहुत डरावना और दर्दनाक" बताया। उन्होंने कहा कि टक्कर इतनी तेज़ थी कि वह गाड़ी के अंदर उछल गईं और उनका सिर खिड़की से टकराया। उन्होंने माना कि उन्हें सूजन, हल्की चोटें और मानसिक सदमा लगा है, लेकिन वह सुरक्षित हैं।

शराब पीकर ड्राइव न करने की अपील
नोरा ने अपने संदेश में बार-बार शराब पीकर गाड़ी चलाने के खिलाफ सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि उन्हें शराब से नफरत है और वह किसी भी तरह के नशे को बढ़ावा नहीं देतीं। अभिनेत्री ने कहा कि 2025 में भी ऐसे हादसे होना बेहद चिंताजनक है और इसके लिए कोई बहाना नहीं हो सकता।

हादसे के बाद भी स्टेज पर पहुंचीं नोरा
इस दुर्घटना के बावजूद नोरा ने सनबर्न फेस्टिवल में डीजे डेविड गुएटा के साथ परफॉर्म किया। उन्होंने बताया कि काम, मेहनत और अवसरों को वह किसी भी हाल में अपने हाथ से जाने नहीं देतीं। हालांकि, उन्होंने स्वीकार किया कि स्टेज पर पहुंचना उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद मुश्किल था।

जान बचने पर जताया आभार
अपनी बात खत्म करते हुए नोरा ने कहा कि इस हादसे में उन्होंने अपनी ज़िंदगी को आंखों के सामने गुजरते हुए देखा। उन्होंने भगवान का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह इस बात के लिए आभारी हैं कि वह सुरक्षित हैं। साथ ही उन्होंने सभी से अपील की कि "ड्रिंक एंड ड्राइव" कभी न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+