'उन्होंने मुझे गोल्ड डिगर कहा...', जैकलीन के खिलाफ मानहानि केस में नोरा फतेही ने जानिए कोर्ट को क्या बताया?
Actress Nora Fatehi News: ठग सुकेश चन्द्रशेखर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में एक्ट्रेस नोरा फतेही और जैकलीन फर्नांडिज का नाम भी जोड़ा गया है। जब सुकेश का 200 करोड़ की ठगी का मामला उजागर हुआ तो दोनों एक्ट्रेस का नाम सामने आया। जैकलीन ने नोरा पर आरोप लगाया कि सुकेश से अभिनेत्री ने महंगे गिफ्ट लिए थे।
जैकलीन के इस बयान के बाद नोरा फतेही ने उनके खिलाफ मानहानि का केस फाइल किया था। जिस पर अब सोमवार को एक्ट्रेस नोरा फतेही ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में जैकलीन फर्नांडीज के खिलाफ दायर मानहानि मामले में अपना बयान दर्ज कराया है।

'बलि का बकरा' बनाया गया-नोरा
अपने बयान में नोरा फतेही ने दावा किया कि उन्हें ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 'बलि का बकरा' बनाया गया था और इस मामले में शामिल लोगों से उनका कोई लेना-देना नहीं है।
एक्ट्रेस नोरा ने कहा, "उन लोगों ने मुझे गोल्ड डिगर कहा है और मुझ पर एक ठग के साथ रिलेशनशिप में रहने का आरोप लगाया। उनसे ध्यान हटाने के लिए चल रहे आपराधिक मामले में मेरा नाम शामिल किया है।"
करियर बर्बाद किया, इमेज को पहुंचाया नुकसान
इसके अलावा नोरा ने दावा किया कि इस केस में उनका नाम शामिल होने से उनके करियर और इमेज को नुकसान पहुंचा और उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हुईं हैं।
एक्ट्रेस नोरा फतेही ने मजिस्ट्रेट के सामने दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 164 के तहत अपना बयान दर्ज कराया है। एक्ट्रेस ने कहा कि "मैं यह मामला इसलिए दायर कर रही हूं, क्योंकि ईडी का चल रहा मामला जालसाज सुकेश से जुड़ा है, जिससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है और न ही मैं इन लोगों को जानती हूं।"
नोरा ने आगे बताया, "मुझे एक इवेंट में चीफ गेस्ट के रूप में बुलाया गया था। कुछ लोगों की छवि बचाने के लिए मीडिया में मुझे इस मामले में बलि का बकरा बनाया गया है, क्योंकि मैं एक बाहरी व्यक्ति हूं और इस देश में अकेली हूं।"
नोरा ने की मुआवजे की मांग
अभिनेत्री ने आगे कहा कि वह अपने करियर और प्रतिष्ठा को हुए सभी नुकसान के लिए मुआवजा चाहती हैं, जिसे मैंने पिछले आठ वर्षों में लगातार बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications