फिल्मों में हीरोइन का रोल न देने पर भड़कीं नोरा फतेही, कहा- बॉलीवुड में सिर्फ 4 एक्ट्रेसेस को मिल रहा है काम

Nora Fatehi: बॉलीवुड इंडस्ट्री में दमदार डांस के लिए मशहूर नोरा फतेही इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नोरा फतेही न सिर्फ अपने कातिलाना डांस मूव्स के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं। लोगों की मानें तो खूबसूरती के मामले में नोरा फतेही कई बड़ी हीरोइनों को मात दे सकती हैं। आपको बता दें कि नोरा फतेही अक्सर अपने फैशन और स्टाइल के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हालांकि इस समय नोरा फतेही अपने एक बयान के चलते इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बनी हुई हैं। मूवीज में लीड हीरोइन के रोल को लेकर नोरा फतेही ने फिल्म मेकर्स पर अपना गुस्सा जताया है।

फिल्म मेकर्स पर फूटा नोरा फतेही का गुस्सा
आपको बता दें कि नोरा फतेही अक्सर विवादों में घिरी नजर आती हैं। कुछ समय पहले ही मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनका नाम सामने आया था। फिल्मों में भले ही नोरा फतेही को रोल कम मिलते हों लेकिन वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में नोरा फतेही ने कहा है कि उन्हें लीड रोल्स देने में फिल्म मेकर्स अपने हाथ पीछे खींच लेते हैं।

Nora Fatehi

नोरा ने कहा- सिर्फ 4 एक्ट्रेसेस को काम मिल रहा है
नोरा फतेही ने इंटरव्यू में कहा- मुझे नहीं लगता कि मेरे डांस नंबर्स की वजह से फिल्म मेकर्स मुझे लीड रोल में नहीं लेना चाहते। आपको बता दें कि नोरा फतेही ने बॉलीवुड के फिल्म मेकर्स पर इंडस्ट्री की सिर्फ 4 एक्ट्रेसेस को आगे बढ़ाने और केवल उन्हें ही अपनी फिल्मों में कास्ट करने का आरोप लगाया है।

साल 2020 में नोरा फतेही ने शुरू की थी एक्टिंग
जानकारी के अनुसार नोरा फतेही ने साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें एक्टिंग से ज्यादा, फिल्मों में उनके डांस नंबर्स के लिए जाना जाता है। उनकी 'बाटला हाउस' में 'ओ साकी साकी' और 'थैंक गॉड' में 'मानिके' की परफॉर्मेंस सुपरहिट साबित हुई थी। उनके कातिलाना डांस मूव्स की हर जगह तारीफ होती है। लेकिन हाल ही में 'न्यूज 18' को दिए एक इंटरव्यू में, नोरा फतेही ने किसी का नाम न लेते हुए कहा कि उन्हें लीड रोल्स नहीं दिए जाते हैं क्योंकि बॉलीवुड फिल्म मेकर्स एक दायरे के बाहर नहीं सोच पाते हैं।

'एक्ट्रेस को डांस और एक्टिंग दोनों आना चाहिए'
नोरा फतेही ने कहा- इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिर्फ 4 एक्ट्रेसेस ही काम कर रही हैं। उन्हें बारी-बारी से फिल्में मिल रही हैं। उन चारों के पास लगातार नए प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। उनको आगे बढ़ने का मौका दिया जा रहा है। हालांकि नोरा फतेही ने किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया। नोरा फतेही ने आगे कहा- मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता कि मैं आइटम डांस करती हूं इसलिए वो मुझे बतौर हीरोइन कास्ट नहीं करना चाहते। बॉलीवुड में कई ऐसी आइकॉनिक एक्ट्रेसेस हैं, जो बहुत ही बेहतरीन आइटम नंबर्स करती हैं। वो डांस भी कमाल का करती हैं और एक्टिंग भी। एक अच्छी एक्ट्रेस बनने के लिए डांस और एक्टिंग का पैकेज होना जरूरी है।

'फिल्म मेकर्स ने अपनी सोच को सीमित रखा है'
नोरा फतेही ने इंटरव्यू में कहा- इंडस्ट्री में शायद ये देखा जाता हो कि अच्छी एक्टिंग कौन कर सकता है, अच्छे से डायलॉग डिलीवरी कौन कर सकता है। किसमें भाषा को अच्छे से बोलने की काबिलियत है और जैसे ही मौका मिलता है, सब उस रोल के लिए टूट पड़ते हैं। नोरा ने कहा- आज के समय में इंडस्टी में आगे बढ़ने का मौका कोई नहीं छोड़ना चाहता है। अब एक साल में कुछ ही फिल्में रिलीज हो पाती हैं और फिल्म मेकर्स ने अपनी सोच को सीमित कर रखा है। वह अपनी सोच के बाहर कुछ नदीं देखते हैं।

'बॉलीवुड में पहचान बनाना एक बड़ी चुनौती'
नोरा फतेही ने किसी का नाम ने लेते हुए कहा- आज इस इंडस्ट्री में सिर्फ 4 हीरोइनें ही फिल्में कर रही हैं। उन्हीं को बारी-बारी से काम मिल रहा है। फिल्म मेकर्स को भी वो चार एक्ट्रेसेस ही याद हैं। वो उन चारों के बाहर किसी के बारे में नहीं सोचते हैं। उन्होंने आगे कहा- फिल्म मेकर्स का काम है चार के बाद पांचवा बनाने की। साथ ही रोटेशन में भी शामिल करने की। ऐसे में मेरे सामने एक लीड हीरोइन बनने की बहुत बड़ी चुनौती है। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+