40 घंटे तक नहीं मिला पानी,-16 डिग्री में हुई शूटिंग, अदा शर्मा के साथ होता था ये सब और फिर....
The Kerala Story Adah Sharma: फिल्म 'द केरल स्टोरी' की लीड हीरोइन अदा शर्मा ने कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं और लोगों को बताया है कि किस तरह से 40 घंटे तक बिना पानी पिए उन्होंने शूटिंग की थी।

The Kerala Story Adah Sharma: बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक 'द केरल स्टोरी' सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होने के बाद से धूम मचा रखी है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है। साथ ही कई नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं। फिल्म की कहानी के साथ साथ इसकी लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक्टिंग की भी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि ये फिल्म रिलीज होने के पहले से ही विवादों में घिरी हुई थी लेकिन फिल्म की कमाई ने इसकी सफलता बयां कर दी है। इसी बीच अदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और फिल्म की शूटिंग से जुड़े कई खुलासे किए हैं।
ठंडे और खराब मौसम में हुई थी फिल्म की शूटिंग
फिल्म 'द केरल स्टोरी' की लीड एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। हाल ही में अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरे शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदा के चेहरे और बॉडी पार्ट्स पर कई सारे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। अदा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लोगों को बताया है कि कैसे इतने ठंडे और खराब मौसम में उन्होंने अपनी शूटिंग पूरी की थी।
अदा शर्मा ने 40 घंटे तक नहीं पिया था पानी
अदा शर्मा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लोगों के लिए शेयर करते हुए अदा ने बताया है कि किस तरह फिल्म की शूटिंग माइनस 16 डिग्री में की गई थी। उनके होंठ सूख कर फट गए थे। उन्होंने 40 घंटे तक पानी ही नहीं पिया था। बहुत मेहनत करने के बाद ही फिल्म की शूटिंग पूरी हो पाई थी। अदा ने सोशल मीडिया पर लिखा है- माइनस 16 डिग्री में 40 घंटे तक डिहाइड्रेट रहने के कारण मेरे होंठ फट गए थे।
बिना गद्दे के खाली जमीन पर गिरी थीं अदा
अदा शर्मा ने आगे लिखा है- जमीन पर गिरने के लिए गद्दे रखे हुए थे, लेकिन मैंने उनका इस्तेमाल नहीं किया था। इसकी वजह से मेरे घुटने और कोहनी भी छिल गई थी। आखिरी तस्वीर में आप देख सकते हैं कि मैंने मुट्ठी भर नारियल का तेल अपने बालों में लगाया हुआ है। इसके अलावा सेफ्टी पिन का इस्तेमाल किया है और टाइट चोटी बनाई हुई है। ताकि इतनी तेज ठंडी हवा में मेरे बाल उलझ न जाएं। अदा की इन तस्वीरों पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications