इस दर्द से गुजर रहे हैं TV के 'श्री कृष्ण' नीतीश भारद्वाज, बेटी ने घर से निकाला बाहर, कहा-'हमें आपसे घिन....'
Nitish Bhardwaj: महाभारत में श्री कृष्ण की भूमिका में नजर आए नीतीश भारद्वाज अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उनकी पत्नी स्मिता गेट ने तलाक की अर्जी डाली थी। दोनों कई साल से एक दूसरे से अलग रह रहे हैं। अब एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हैरान कर देने वाले खुलासे किए।
टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में नीतीश भारद्वाज ने बताया कि पत्नी से आपसी मतभेद की वजह से उनकी बेटियां भी परेशान हो गई हैं। इतना ही नहीं एक्टर के बच्चे अब उनसे दूर भागते हैं। एक्टर ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाते हुए कहा, 'वह बहुत बड़ी झूठी है। मेरे बच्चे मुझसे कहते हैं कि हमें आपको पापा कहने में घिन आती है।'

नीतीश भारद्वाज ने आगे कहा, जब मैं मिलने गया तब पांच मिनट की मुलाकात के बाद मेरी बेटी ने मुझसे बाहर का दरवाजा दिखाया और वहां से जाने को कहा। वो सिर्फ मेरे दोनों बच्चों को मुझसे दूर रखना चाहती है। मैं अगर उससे कहूंगा कि बच्चों और पैसों को अपने पास रखे तो वह तुरंत तलाक दे देगी। जबकि मैं अपने बच्चों के लिए ही ये लंबी लड़ाई लड़ रहा हूं।
नीतीश भारद्वाज ने आगे बताया कि उनके दोनों बच्चों की पढ़ाई ऊटी के स्कूल में कराई जा रही है। जबकि स्मिता का पूरा परिवार पूणे में रहता है। एक्टर ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि, 'वह बच्चों को ऊटी में इसलिए पढ़ा रही है ताकि दोनों मेरे करीब ना आएं। लेकिन मैं लड़ाई लड़ता रहूंगा क्योंकि मैं नहीं चाहता मेरे बच्चे उसके जैसे बनें।'
बता दें कि, नीतीश भारद्वाज की स्मिता से दूसरी शादी हुई थी। दोनों ने साल 2009 में सात फेरे लिए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों साल 2019 में ही अलग हो चुके थे। उनकी पहली का नाम मोनिषा पाटिल है। जिससे साल 1991 में शादी हुई थी। लेकिन फिर दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और इस कपल का तलाक हो गया। मोनिषा से नीतीश के दो बच्चे भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications