टीवी के 'श्री कृष्ण' ने पहली पत्नी को दिया तलाक, अब कहां रह रहीं मोनिशा पाटिल? जी रही हैं लग्जरी लाइफ
Nitish Bhardwaj: टीवी के एतिहासिक शो 'महाभारत' में श्री कृष्ण बनकर नीतीश भारद्वाज ने खूब रासलीला की है। उनको अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में अलग ही छाप छोड़ दी। लाखों-करोडो़ं ने उन्हें असली भगवान श्री-कृष्ण समझ लिया था। लेकिन उनकी रियल लाइफ की बात करें तो वह उतनी ही दर्दभरी रही है।
नीतीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने दो बार शादी की और दोनों ही टूट गई जिसके बाद वह अब बिल्कुल अकेले पढ़ गए हैं। एक्टर ने पहली शादी 28 साल की उम्र में साल 1991 में मोनिषा पाटिला से की थी।

नीतीश भारद्वाज की पहली पत्नी मोनिशा पाटिल से शादी कुछ वक्त तक ही टिक पाई और साल 2005 में दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। मोनिषा एक पॉपुलर मैग्जीन की एडिटर की बेटी हैं। दोनों के दो बच्चे एक बेटा और बेटी हैं। नीतीश से तलाक होने के बाद वह यूके अपने दोनों बच्चों के साथ शिफ्ट हो चुकी हैं।
लंदन में पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद मोनिशा अब एक बेहतरीन शेफ बन चुकी हैं और वह यूके में रेस्टोरेंट चलाती हैं। उनसे तलाक के बाद नीतीश भारद्वाज ने साल 2009 में आईपीएस स्मिता भारद्वाज से शादी कर ली। दोनों की पहली मुलाकात पूणे में हुई थी। वहीं स्मिता की भी ये दूसरी शादी थी।
हालांकि नीतीश भारद्वाज की ये शादी भी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाई और साल 2019 में दोनों अलग हो गए। एक्टर की दोनों बेटियां मां स्मिता के साथ मध्य प्रदेश में रहती हैं। फिलहाल तलाक की अर्जी डाली हुई है। एक्टर ने स्मिता पर आरोप लगाया है कि वह उन्हें दोनों बच्चों से बिल्कुल भी मिलने नहीं देती हैं। हाल ही में एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान दावा किया था कि उनकी पत्नी दोनों बेटियों को लेकर ऊटी शिफ्ट हो चुकी हैं ताकि वह उनसे मिल ना पाएं।












Click it and Unblock the Notifications