टीवी के 'श्री कृष्ण' नीतीश भारद्वाज फिर से बनेंगे दूल्हा? एक्टर ने तीसरी शादी को लेकर दिया बड़ा बयान
Nitish Bharadwaj: बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्री कृष्ण की भूमिका में नजर आए नीतीश भारद्वाज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक्टर ने अपनी एक्स पत्नी स्मिता गेट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। अब अभिनेता ने कानूनी लड़ाई के बीच तीसरी शादी को लेकर बड़ा बयान दिया।
टेली टॉक इंडिया के साथ बातचीत में जब नीतीश से पूछा गया कि, 'क्या आप दोबारा शादी करेंगे?' एक्टर ने जवाब में कहा, इस शादी में मैंने काफी दर्द सहा है। यहां तक कि अब मेरे दोनों बच्चे मुझसे दूर किए जा रहे हैं। यदि मैं आपको केवल दो पंक्तियाँ बताऊँ जो मेरी 11 वर्षीय बेटियों ने मुझसे कहा था कि, 'पापा, हमें आपको अपने पिता कहने से घृणा होती है।'

नीतीश को इस बात से आश्चर्य हुआ कि बच्चा सब कुछ करने के बाद भी ऐसा क्यों कह रहा है। एक्टर ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि कही ना कहीं माता-पिता के अलग होने का बच्चों पर असर हो रहा है। इसके अलावा नीतीश ने अपनी तीसरी शादी को लेकर कहा कि, अगर भविष्य में उन्होंने की तो वह उसे पूरी तरह से निभाएंगे क्योंकि वह शादी के पवित्र बंधन को मानते हैं।
उन्होंने आगे कहा, "यह झूठ है कि मैं अपनी पत्नी से पैसे मांग रहा हूं। मैं अपना पैसा मांग रहा हूं जिसके साथ मुझे धोखा दिया गया। तो आज, यह मेरे बच्चों की लड़ाई है जो मैं लड़ रहा हूं। इसलिए मुझे नहीं पता कि मैं किसी अन्य महिला के साथ न्याय कर पाऊंगा या नहीं। विवाह संस्था मेरे लिए विशेष है। मैं उसमे विश्वास करता हूँ। मैंने अपने माता-पिता की शादी सहित कई सफल शादियाँ देखी हैं।"
बता दें कि, नीतीश भारद्वाज कीने दो शादी की है। उनकी पहली पत्नी का नाम मोनिशा पाटिल है जिससे एक्टर की साल 1991 में शादी हुई थी। हालांकि एक्टर की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और साल 2005 में कपल का तलाक हो गया। इसके बाद एक्टर की शादी स्मिता गेट से साल 2009 में शादी हुई थी। लेकिन ये भी साल 2019 में रिश्ता खत्म हो गया। नीतीश के स्मिता से 2 बेटियां हैं।












Click it and Unblock the Notifications