Jhalak Dikhla Jaa 10 से बाहर हुईं नीति टेलर और निया शर्मा, भड़के फैंस और कह दी ऐसी बातें

Jhalak Dikhla Jaa 10: 'झलक दिखला जा 10' शो के फैंस को बड़ा झटका लगा जब डबल एलिमिनेशन में निया शर्मा और नीति टेलर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं खुद नीति और निया भी अपने एविक्शन को लेकर हैरान हो गई थीं।

Jhalak Dikhla Jaa 10: टीवी का पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' फिलहाल सुर्खियों में छाया हुआ है। इस डांस रिएलिटी शो के फिनाले में अब बस कुछ ही दिन रह गए हैं और इससे पहले ही मेकर्स ने एक नहीं बल्कि डबल एलिमिनेशन कर दर्शकों को हैरान कर दिया है। शो के फैंस को तब बड़ा झटका लगा जब डबल एलिमिनेशन में निया शर्मा और नीति टेलर को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। वहीं खुद नीति टेलर और निया शर्मा भी अपने एविक्शन को लेकर हैरान हो गई थीं। हालांकि सोशल मीडिया पर फैंस भी इस डबल एविक्शन को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोग इस शो को लेकर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

निया शर्मा और नीति टेलर हुईं एलिमिनेट

निया शर्मा और नीति टेलर हुईं एलिमिनेट

आपको बता दें कि डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' से बाहर होने के बाद निया शर्मा और नीति टेलर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया है। 'बॉटम 4' की लिस्ट में नीति टेलर और निया शर्मा के साथ निशांत भट्ट और फैजल शेख भी थे। वहीं शो के जज करण जौहर, माधुरी दीक्षित और नोरा फतेही ने खुलासा किया कि निया शर्मा को सबसे कम वोट मिले हैं और इसलिए उन्हें शो से बाहर किया जा रहा है।

डबल एविक्शन पर लोगों को आया गुस्सा

इसके साथ ही शो के जजों ने ये कहकर सबको चौंका दिया था कि इस बार डबल एलिमिनेशन होगा। ऐसे में निया के अलावा दूसरे जिस कंटेस्टेंट को 'झलक दिखला जा 10' से बाहर किया गया है वह नीति टेलर हैं। नीति टेलर को बाहर करने के लिए जजों ने उनके पिछले हफ्ते की परफॉर्मेंस को आधार बनाया था। इसी को लेकर फैंस शो के मेकर्स और चैनल पर अपना गुस्सा निकल रहा है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जाहिर की नाराजगी

आपको बता दें कि नीति टेलर और निया शर्मा के फैंस ट्विटर पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए चैनल पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि नीति टेलर के साथ बिल्कुल गलत किया गया है। लोग सोशल मीडिया पर नीति टेलर की तस्वीरों को शेयर कर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं नीति टेलर को भी 'झलक दिखला जा 10' से एलिमिनेट होने पर काफी दुख है।

नीति टेलर को बाहर करने से नाराज हुए लोग

नीति टेलर को अंदाजा भी नहीं था कि उन्हें फिनाले से कुछ दिन पहले ही इस तरह से बाहर कर दिया जाएगा। नीति टेलर ने ट्विटर पर कुछ फैंस के सवालों के जवाब दिए और अपनी नाराजगी भी जाहिर की। जब एक फैन ने ट्वीट किया कि नीति ऑडियंस और फैंस की फेवरेट हैं और सबका दिल जीत लिया है तो एक्ट्रेस ने जवाब में लिखा- काश मैं चैनल की भी फेवरेट होती।

निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

निया शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा पोस्ट

वहीं निया शर्मा ने भी अपने एलिमिनेशन पर जमकर रिएक्ट किया है। निया शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने शो के प्रति अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है- 'झलक...' का सफर खत्म हो गया है, लेकिन वह इससे दुखी नहीं हैं। उन्हें खुशी है कि ह जो कर सकती थीं उन्होंने पूरी तरह से किया लेकिन शायद सबको खुश नहीं किया जा सकता है।

चैनल की फेवरेट नहीं बन पाईं नीति टेलर

वहीं निया और नीति के फैंस का कहना है कि वह दोनों 'झलक दिखला जा 10' की सबसे शानदार कंटेस्टेंट थीं, लेकिन चैनल और मेकर्स ने फिनाले से पहले ही उन्हीं दोनों को शो से बाहर कर दिया। फैंस का कहना है कि नीति टेलर 'झलक दिखला जा 10' की ट्रॉफी की तगड़ी दावेदार थीं, लेकिन चंद दिन पहले ही उन्हें निकाल दिया गया जो कि बिल्कुल गलत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+