'विश्वंभरी स्तुति' पर नीता अंबानी ने दी जबरदस्त परफॉर्मेंस, सामने आया डांस का VIDEO
Nita Ambani dance: नीता अंबानी अपने बेटे अनंत के प्री वेडिंग फंक्शन्स में समा बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं। बीते दिनों पति मुकेश अंबानी के साथ उनकी क्लिप वायरल हुआ था। अब विश्वंभरी स्तुति पर उन्होंने शानदार परफॉर्मेंस दी है। इस परफॉर्मेंस का एक क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस क्लिप में नीता अंबानी शानदार डांस करती दिख रही हैं। बता दें कि नीता अंबानी मां अम्बे की विश्वम्भरी स्तुति को बचपन से नवरात्रि के मौके पर सुनती आ रही हैं। अब उन्होंने इसपर एक शानदार भरतनाट्यम प्रस्तुति दी है। उनके इस डांस की जमकर तारीफ हो रही है।

नीता अंबानी के एक्सप्रेशंस एकदम शानदार थे। ये बात किसी से भी छिपी नहीं है कि उनका संगीत और आर्ट एंड कल्चर में कितना ज्यादा इंट्रस्ट है। अपने बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन को नीता ने यादगार बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी। फैंस ने नीता को ग्रेसफुल, ब्यूटीफुल और टैलेंटेड बताया है।












Click it and Unblock the Notifications