Lock Upp: निशा रावल ने बताया करण ने कबूली थी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात, कहा- 'वो उससे मिलता और...'
मुंबई, 03 मार्च: ओटीटी पर दिखने वाले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक अप' में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। शो गुजरते दिनों के साथ काफी रोमांचक और मजेदार हो रहा है। इस बीच जहां शो के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने बताया था कि उनके बेटे को इस बात की कोई जानकारी नहीं कि उसके पिता में कितनी बुराइयां हैं। वहीं अब उन्होंने पूर्व पति के साथ झगड़े और परेशानियों पर अपनी आपबीती सुनाई है। निशा ने करण मेहरा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा खुलासा किया है।

'लॉक अप' में निशा का बड़ा खुलासा
'लॉक अप' में बंद निशा रावल ने जब करण पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए अपनी बात रखी थीं तो उनकी आंखों से आंसू आ गए। इसी के साथ उन्होंने अपने पूर्व पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के भी कई संगीन आरोप लगाए। एक्ट्रेस ने इन सब चीजों का खुलासा पायल रोहतगी से बात करते हुए किया। दरअसल, शो के हालिया एपिसोड में पायल रोहतगी के साथ बात करते हुए निशा रावल ने बताया कि वो करण के साथ बैठी थीं और उससे पूछा कि क्या उनका कोई अफेयर है?

करण ने कबूली मैरिटल अफेयर की बात
इसके बाद निशा रावल ने दावा करते हुए खुलासा किया कि करण मेहरा ने उनके के साथ एक बच्चा होने के बाद भी पिछले सात से आठ महीनों से एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने की बात कबूल की थी। बकौल निशा, करण ने कहा था कि मैं किसी और से प्यार करता हूं और मैं भी तुमसे भी प्यार करता हूं। इस बात को बताते हुए निशा की आंखों में आंसू आ गए। निशा रावल ने बताया कि करण ने उनसे कहा, 'मैं किसी और के प्यार में हूं और मैं भी तुमसे प्यार करता हूं।'

'करण उससे मिलता और मुंबई लौट जाता'
इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि यह भावनात्मक शोषण था, जिसने उन्हें अधिक प्रभावित किया। निशा के मुताबिक करण अफेयर के बारे में बात करने के बाद वह जाते, उससे मिलते और मुंबई लौट जाते। निशा ने आगे कहा, 'मेरी मां जो मेरे साथ रह रही थी, यह बात मैंने उनसे भी छुपाई। मुझे अपने बच्चे को दिखाना था कि सब कुछ नार्मल है।' पायल से बातचीत के दौरान निशा ने करण पर अपने बच्चे को छोड़कर सारी जिम्मेदारियां छोड़ने का भी आरोप लगाया।

नवंबर 2012 में की थी दोनों ने शादी
आपको बता दें कि निशा और करण ने पहली मुलाकात फिल्म 'हंसते हसंते' के सेट पर हुई थी। नवंबर 2012 में शादी के बंधन में बंधने से पहले दोनों में प्यार हो गया और 6 साल तक डेट किया। उन्होंने 2017 में एक बेटे कविश का स्वागत किया। पिछले साल उनकी लाइफ में काफी परेशानी देखी गईं थी, जिसके बाद पिछले साल निशा रावल और करण मेहरा एक दूसरे से अलग हो गए।












Click it and Unblock the Notifications