'तुम मेरे साथ काम करने के लायक नहीं', काजल राघवानी पर बुरी तरह बरसे Nirahua, हुई जोरदार बहस

Nirahua On Kajal Raghwani: भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े नाम दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और काजल राघवानी इन दिनों अपने काम से ज्यादा आपसी विवाद को लेकर चर्चा में हैं। दोनों स्टार्स रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में आमने-सामने नजर आ रहे हैं और शो के दौरान उनके बीच कई बार तीखी बहस देखने को मिल चुकी है। अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

काजल और निरहुआ के बीच हुई जोरदार बहस
हाल ही में काजल राघवानी ने निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर एक फिल्म में अपना सीन हटवाने का आरोप लगाया था। हालांकि बाद में फिल्म के प्रोड्यूसर ने इन दावों को गलत बताते हुए सफाई दी थी। अब 'भोजपुरी बवाल' में एक और मुद्दे को लेकर काजल और निरहुआ के बीच बहस काफी बढ़ गई थी। इस बहस के बीच निरहुआ ने काजल को 'इनह्यूमन' यानी अमानवीय तक कह दिया था।

nirahua

काजल राघवानी की बात पर भड़क गए निरहुआ

-सोशल मीडिया पर सामने आए 'भोजपुरी बवाल' के वीडियो में काजल राघवानी कहती सुनाई देती हैं कि वह आज भी एक बात को स्वीकार नहीं कर पा रही हैं। उनकी इस बात पर निरहुआ तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और कहते हैं कि वह उस बात को इसलिए नहीं पचा पा रही हैं क्योंकि वह 'इनह्यूमन' हो चुकी हैं।

-निरहुआ अपनी बात आगे बढ़ाते हैं लेकिन काजल उन्हें बीच में रोक देती हैं। काजल कहती हैं कि वह जिंदगी में उन्हीं चीजों को बर्दाश्त करती हैं, जो वास्तव में बर्दाश्त करने लायक हों। जब निरहुआ उनसे पूछते हैं कि क्या ये बात बर्दाश्त करने लायक नहीं है, तो काजल साफ तौर पर इससे इनकार कर देती हैं।

'आप रोएंगे, मैं नहीं मान सकती'

-वीडियो में काजल राघवानी निरहुआ से कहती हैं कि वह इस बात पर यकीन नहीं कर सकतीं कि एक्टर रो सकते हैं। काजल की यह बात सुनकर निरहुआ उस मुद्दे को सामने रखते हैं, जिसकी वजह से वह उनसे नाराज नजर आ रहे हैं।

-निरहुआ ने बताया कि वह किसी ऐसे व्यक्ति का पिता की तरह सम्मान करते हैं, जिसे लेकर उनके मन में बेहद इज्जत है। लेकिन जब वही व्यक्ति उन पर शक करे और उन्हें अपनी सफाई देनी पड़े, तो वह स्थिति उनके लिए बेहद भावुक करने वाली होती है।

'आप मेरे साथ काम करने के लायक नहीं हो'

-निरहुआ ने कथित तौर पर कहा कि जब वह उस व्यक्ति को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि वह उनके बारे में ऐसा सोच भी नहीं सकते और इसी दौरान भावुक होकर उनकी आंखों में आंसू आ गए, तब काजल ने कथित तौर पर उस स्थिति का मजाक उड़ाया।

-इसी बात पर निरहुआ ने काजल से कहा कि अगर वह उनके आंसुओं और भावनाओं का मजाक उड़ाती हैं, तो वो उनके साथ काम करने के लायक नहीं हैं। एक्टर की ये बात सुनकर शो का माहौल और भी तनावपूर्ण होता दिखाई देता है।

'औकात दिखा दूंगा' वाली बात पर भी बढ़ा विवाद

-काजल और निरहुआ के बीच बहस यहीं खत्म नहीं हुई। वीडियो में काजल एक्टर से उस कथित बयान का जिक्र करती हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह उन्हें उनकी 'औकात' याद दिला देंगे।

-काजल कहती हैं कि निरहुआ ने शो में उनसे ऐसी बात कही थी। वह आगे कहती हैं कि जब उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब वह निरहुआ के साथ काम करने के लिए काफी उत्साहित थीं। हालांकि अपनी बात पूरी करने से पहले ही वह रुक जाती हैं।

-काजल की इस बात पर निरहुआ भी नाराज हो जाते हैं। वह उनसे कथित तौर पर पूछते हैं कि उन्होंने ऐसा बयान कब और कहां दिया था और अगर उन्होंने ऐसा कहा है तो उसे दिखाया जाए। इसके साथ ही वह काजल पर ड्रामा करने का आरोप लगाते हुए नजर आते हैं।

'भोजपुरी बवाल' में लगातार बढ़ रहा है ड्रामा

-भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों से सजे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में शुरुआत से ही विवाद और तीखी बहस देखने को मिल रही है। हालांकि निरहुआ और काजल राघवानी के बीच हुआ ये टकराव अब तक के सबसे चर्चित विवादों में शामिल हो गया है।

-दोनों स्टार्स के बीच पहले भी मतभेद की खबरें सामने आती रही हैं, ऐसे में शो में उनकी आमने-सामने की बहस ने फैंस की दिलचस्पी और बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि यह विवाद सिर्फ शो तक सीमित रहता है या आने वाले दिनों में दोनों के बीच जुबानी जंग आगे भी जारी रहती है।

निरहुआ और काजल राघवानी की हिट फिल्मों की लिस्ट

-निरहुआ और काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में रहे हैं। दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने भी पसंद किया है। दोनों 'पटना से पाकिस्तान', 'रिहाई', 'मेरे हस्बैंड की शादी है' और 'आशिक आवारा' जैसी फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। इसके अलावा उनकी जोड़ी ने कई भोजपुरी गानों में भी धमाल मचाया है।

-'निरहुआ सटल रहे', 'पियवा हमार पतरेंगवा हो' और 'हम हईं पिया जी के पातर तिरियवा' जैसे गाने भी दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुए हैं। अब पुराने हिट्स के बाद दोनों की ऑफ-स्क्रीन तकरार 'भोजपुरी बवाल' की वजह से सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+