'निरहुआ घटिया हीरो है', Tej Pratap Yadav का बड़ा बयान, भड़के एक्टर, कहा- पिता के नाम पर ज्यादा बोल रहे हैं

Nirahua Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी इंडस्ट्री पर आधारित रिएलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' इन दिनों दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। शो में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित सितारे एक साथ नजर आ रहे हैं और हर एपिसोड में इंडस्ट्री से जुड़े नए किस्से और पुराने विवाद सामने आ रहे हैं। हालिया एपिसोड में पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने साथ बैठकर भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कई मुद्दों पर खुलकर बातचीत की।

तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी कलाकारों को लेकर कही ऐसी बात
इस दौरान पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने साथ में स्पा का मजा भी लिया और भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े पुराने वीडियोज देखे। इनमें से एक वीडियो ऐसा था, जिस पर पवन सिंह और दिनेश लाल यादव निरहुआ की प्रतिक्रिया ने खासा ध्यान खींचा। वीडियो में तेजप्रताप यादव कई लोगों के साथ बैठे नजर आ रहे थे और भोजपुरी सितारों की तस्वीरों पर अपनी राय देते दिखे।

Nirahua Bhojpuri Bawaal

तेजप्रताप यादव के पुराने वीडियो पर निरहुआ का जवाब

-वीडियो में तेजप्रताप यादव पहले पवन सिंह की तस्वीर दिखाकर वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि ये कौन हैं। इसके बाद वह पवन सिंह को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए तस्वीर को नीचे रख देते हैं। फिर वह निरहुआ की तस्वीर दिखाते हैं और पूछते हैं कि ये हीरो कैसा है। वहां मौजूद एक लड़की कहती है कि उसे वह पसंद नहीं हैं। इस पर तेजप्रताप ने भी बताया कि निरहुआ उन्हें भी पसंद नहीं हैं।

-पुराना वीडियो देखने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को सम्मान चाहिए तो सबसे पहले उसे खुद उस सम्मान के योग्य बनना चाहिए। निरहुआ ने ये भी कहा कि उनकी और तेजप्रताप की राजनीतिक विचारधारा अलग हो सकती है लेकिन इसके बावजूद उन्होंने एक शो में साथ काम करते हुए उन्हें सम्मान दिया था।

-दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आगे अपनी संघर्ष की कहानी का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोग अपने परिवार और पिता के नाम की वजह से पहचाने जाते हैं जबकि उन्होंने एक सामान्य परिवार से निकलकर अपनी मेहनत के दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर किसी को इस तरह दूसरे कलाकार को नीचा दिखाने की जरूरत क्यों महसूस होती है।

पवन सिंह ने भी रखी अपनी बात

-दिनेश लाल यादव निरहुआ की बात को आगे बढ़ाते हुए पवन सिंह ने भी कलाकारों के साथ होने वाले बर्ताव पर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि जब किसी कलाकार की जरूरत होती है तो उसे भाई और अच्छा कलाकार कहकर बुलाया जाता है लेकिन जब काम निकल जाता है तो उसी कलाकार को अलग नजर से देखा जाने लगता है।

-पवन सिंह ने इशारा करते हुए कहा कि जब किसी कार्यक्रम या मौके पर कलाकार का साथ चाहिए होता है, तब उसे लेकर अश्लील गायक जैसी बातें नहीं की जातीं लेकिन बाद में उसी कलाकार को नाचने वाला कहकर नीचा दिखाने की कोशिश होती है।

काजल राघवानी को लेकर निरहुआ ने किया बड़ा दावा

-शो के दौरान दिनेश लाल यादव निरहुआ ने एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ अपने काम के अनुभव को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा कि काजल अक्सर ये शिकायत करती हैं कि वह उनके साथ काम नहीं करते लेकिन एक समय उन्होंने काजल को अपनी फिल्म में काम दिया था।

-दिनेश लाल यादव निरहुआ के मुताबिक उस फिल्म के सेट पर ऐसा विवाद हुआ कि जिस निर्देशक ने उनके साथ कई सफल फिल्में दी थीं, उन्होंने बाद में भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। हालांकि निरहुआ की ओर से लगाए गए इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पवन सिंह ने भी काजल के साथ शूटिंग का किस्सा सुनाया

-काजल राघवानी को लेकर पवन सिंह ने भी एक पुराना वाकया शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक ऐसा सीन था, जिसे काजल राघवानी पहले कई फिल्मों में कर चुकी थीं लेकिन उनके साथ उस सीन को करने से उन्होंने कथित तौर पर इनकार कर दिया।

-पवन सिंह ने बताया कि यह फिल्म की शूटिंग का आखिरी दिन था। जब काजल ने सीन करने से मना किया तो उन्होंने भी आगे शूटिंग करने से इनकार कर दिया। शो में पवन सिंह ने इस घटना को अपने नजरिए से बताते हुए पुरानी बातों पर प्रतिक्रिया दी।

काजल राघवानी और रानी चटर्जी की भी हुई मुलाकात

'भोजपुरी बवाल' के इसी एपिसोड में काजल राघवानी और रानी चटर्जी भी साथ नजर आईं। दोनों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने अनुभवों और यहां की परिस्थितियों को लेकर बातचीत की। इस दौरान दोनों ने मिलकर एक ऐसा गाना तैयार करने का विचार भी रखा, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े अनुभवों और उसके अंदर की बातों को मजेदार अंदाज में सामने रखा जा सके।

आम्रपाली दुबे ने शुरू किया फिटनेस पर ध्यान देना

शो में आम्रपाली दुबे भी अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने बताया कि अब वह अपनी सेहत और फिटनेस पर खास ध्यान दे रही हैं। इसके लिए उन्होंने जिम जाना भी शुरू कर दिया है। आम्रपाली दुबे अपनी बहन के साथ जिम जाती हैं और अपने फिटनेस रूटीन को लेकर गंभीर नजर आ रही हैं। कुल मिलाकर 'भोजपुरी बवाल' का ये एपिसोड भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवादों, कलाकारों के अनुभवों और उनके बीच की अनकही बातों को लेकर काफी दिलचस्प रहा। पवन सिंह और निरहुआ की बेबाक बातचीत ने एपिसोड को और भी चर्चा में ला दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+