गिफ्ट में मिला 3.5 लाख का गुच्ची का बैग, एक बार फिर सुकेश मामले में पूछताछ के लिए पहुंची निक्की तंबोली
सुकेश केस में नाम आने के बाद से ही निक्की तंबोली सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक बार फिर निक्की तंबोली मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंची हैं।
मुंबई, 23 सितंबर: सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पिछले लंबे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। बॉलीवुड के एक से बढ़कर एक हसीनाओं का नाम इस मामले में आ चुका है। इस कड़ी में बिग बॉस फेम निक्की तंबोली का नाम भी शामिल है। सुकेश केस में नाम आने के बाद से ही तंबोली सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक बार फिर निक्की तंबोली मामले में पूछताछ के लिए दिल्ली पहुंचीं।

आर्थिक अपराध शाखा द्वारा पूछताछ के लिए आज सुबह ही निक्की तंबोली दिल्ली पहुंची। इस मामले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही का नाम भी इससे पहले सामने आ चुका है। एक मीडिया पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय से कुछ बयान मिले, जिसमें निक्की को ठग सुकेश से गिफ्ट मिलने की बात कही गई है।
कथित तौर पर निक्की ने पिंकी ईरानी के थ्रू सुकेश से मुलाकात की थी, जो मुंबई पुलिस के अनुसार कॉनमैन के दोस्त थे। इसके साथ ही गुच्ची के बैक के लिए निक्की तंबोली को 3.5 लाख रुपये इंस्टॉलमेंट में मिले थे।
बताते चलें कि अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इस मामले में पहले ही फंसी हुई हैं। इसके अलावा नोरा फतेही से भी समय-समय पर पूछताछ की जा रही है।
जब सुकेश मामले में निक्की तंबोली का नाम पहली बार आया था तो उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी होना पड़ा। बीते दिनों निक्की टीशर्ट और ट्राउजर पहने दिखीं, तो उनके पास मैचिंग बैग भी नजर आया। बैग देखते ही लोगों ने निक्की को जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया और कहा कि ध्यान से देखिये क्या ये वही बैग है।












Click it and Unblock the Notifications