'लंग्स कोलैप्स हो गए थे, सांसें थम गई थीं', मौत के मुंह से बचकर आई हैं फेमस एक्ट्रेस, जानें क्या हुआ था?
Nikki Tamboli: टीवी के फेमस रिएलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss) और सेलेब्रिटी मास्टरशेफ (Celebrity Masterchef) तक में नजर आ चुकीं निक्की तंबोली को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि निक्की तंबोली की तबीयत अचानक ही काफी बिगड़ गई थी।
निक्की तंबोली की बिगड़ी हालत
ऐसे में निक्की तंबोली को 2 दिन तक आईसीयू (ICU) में भर्ती रहना पड़ा था। हालांकि इस बात का पता किसी को चल पाया था। अब खुद निक्की तंबोली ने ही अपनी हालत को लेकर ये शॉकिंग खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि वह कुछ दिन पहले काफी ज्यादा सीरियस हो गई थीं।

क्या हुआ था निक्की तंबोली को और क्यों आईसीयू में हुईं भर्ती?
-पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में निक्की तंबोली ने बताया है- ये बात किसी को पता नहीं है और न ही मैंने सोशल मीडिया पर कुछ शेयर किया है। 4 दिन पहले मैं अस्पताल के आईसीयू में एडमिट थी।
-निक्की ने कहा- मैं किसी रेस्तरां में रात को अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गई थी और मुझे पता नहीं था कि मुझे शेलफिश से एलर्जी है- जैसे क्रैब्स, प्रॉन्स, लॉबस्टर्स हो गए, तो मुझे इनसे एलर्जी है। मैंने 4 बड़े-बड़े प्रॉन्स खाए और मेरे बॉडी में कुछ अजीब सा रिएक्शन हो गया।
'मेरे लंग्स कोलैप्स हो गए थे'
निक्की तंबोली ने कहा- मेरे लंग्स कोलैप्स हो गए थे। मेरी आंखें सूज गई थीं और काफी बड़ी हो गई थीं। मेरे पूरे फेस पर दाने आ गए और पूरी बॉडी पर खुजली होने लगी थी। चेहरा सूजकर बड़ा हो गया था। इंटरनल ऑर्गन्स सूजने के कारण चिपक गए थे, तो मेरी सांसे रुक गई थीं।
निक्की तंबोली ने आगे बताया- ये एक इमरजेंसी केस था और मुझे व्हीलचेयर पर बिठाकर अस्पताल लेकर गए थे। डॉक्टरों ने मेरी हालत देखते ही कह दिया कि मुझे आईसीयू में एडमिट करना पड़ेगा।
एलर्जी से बिगड़ गई थी हालत
निक्की तंबोली ने बताया- मुझे कुछ ऐसी दवाइयां दी गई हैं जो इमरजेंसी केस में दी जाती हैं। 2 दिन तक मुझे आईसीयू में ही रखा गया था। निक्की तंबोली ने बताया कि उन्हें लगा था कि उन्हें किसी की नजर लग गई है।
निक्की ने कहा- उस वक्त मेरे साथ न तो मेरा बॉयफ्रेंड था और न ही मेरी फैमिली थी। मुझे दुख है कि अब मैं कभी भी प्रॉन्स नहीं खा पाउंगी जबकि वो मेरे फेवरेट हैं। निक्की ने अपने फैंस को बताया है कि अब वो ठीक हैं। उनकी हालत सही हो रही है।









Click it and Unblock the Notifications