30 साल की फेमस एक्ट्रेस ने अपने BF अरबाज पटेल को दिया धोखा? चीटिंग पर लिखे पोस्ट से मची सनसनी, क्या है मामला?

Nikki Tamboli: 'बिग बॉस मराठी 5' के घर में शुरू हुई निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की लव स्टोरी अब मुश्किल दौर से गुजरती नजर आ रही है। करीब 2 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि निक्की और अरबाज ने अभी तक अपने रिश्ते या ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के हालिया कदम ने इन चर्चाओं को जरूर हवा दे दी है।

निक्की और अरबाज ने किया एक-दूसरे को अनफॉलो
ब्रेकअप की खबरों के बीच सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि निक्की तंबोली और अरबाज पटेल ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट पर अभी भी उनकी साथ की पुरानी तस्वीरें और पोस्ट मौजूद हैं। ऐसे में फैंस भी असमंजस में हैं कि आखिर दोनों के बीच क्या हुआ है।

Nikki Tamboli

चीटिंग को लेकर अरबाज की पोस्ट ने खींचा ध्यान

रिश्ते में दरार की खबरों के बीच अरबाज पटेल की एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने एक नोट शेयर करते हुए लिखा कि अपने पार्टनर को धोखा देने के बाद घर लौटकर उसकी आंखों में आंखें डालकर प्यार का इजहार करना बेइज्जती की हद है। अरबाज ने आगे लिखा- मैंने जो कहा, सो कहा। अरबाज की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स निक्की तंबोली से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि अरबाज पटेल ने कहीं भी सीधे तौर पर निक्की का नाम नहीं लिया है।

निक्की तंबोला की पोस्ट से भी बढ़ा सस्पेंस

-वहीं दूसरी तरफ निक्की तंबोली की एक पोस्ट ने भी ब्रेकअप की अटकलों को और तेज कर दिया है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी में अफेयर को लेकर एक मैसेज शेयर किया गया है, जिसमें कहा गया है कि रिश्ते में बेवफाई की वजह हमेशा कोई नया और आकर्षक व्यक्ति नहीं होता बल्कि कई बार पुराने रिश्ते में किए गए वादों और जिम्मेदारियों का खत्म हो जाना भी इसकी वजह बनता है।

-निक्की तंबोली की इस पोस्ट को कुछ लोग उनकी ओर से सफाई या अपने पक्ष का बचाव मान रहे हैं। हालांकि एक्ट्रेस ने भी इस पोस्ट के जरिए अरबाज पटेल या अपने रिश्ते को लेकर कोई सीधा स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

'बिग बॉस' के घर में शुरू हुई थी दोनों की कहानी

-आपको बता दें कि निक्की तंबोली और अरबाज पटेल की मुलाकात 'बिग बॉस मराठी 5' के दौरान हुई थी। शो में दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और देखते ही देखते उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। निक्की तंबोली ने बाद में फराह खान के व्लॉग में अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की थी।

-निक्की के मुताबिक शो में आने से पहले उन्होंने प्रोडक्शन टीम के सामने अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वह किसी ऐसे शख्स से मिलना चाहती हैं जिसके साथ उनका रिश्ता बन सके। उनका कहना था कि वह उस समय सिंगल थीं और अपनी जिंदगी में किसी खास इंसान की तलाश कर रही थीं।

-निक्की तंबोला ने बताया था कि स्टेज पर अरबाज को पहली बार देखने के बाद ही उन्हें उनके साथ एक खास कनेक्शन महसूस हुआ। वहीं अरबाज ने भी माना था कि निक्की ने काफी जल्दी सबके सामने अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात कर दी थी। बाद में निक्की ने अरबाज के बारे में इंटरनेट पर सर्च करके उनके बारे में और जानने की कोशिश की थी।

'द 50' में अरबाज पटेल ने किया था निक्की तंबोली को प्रपोज

-निक्की और अरबाज हाल ही में 'द 50' रिएलिटी शो में भी साथ नजर आए थे। इस शो में अरबाज ने नेशनल टेलीविजन पर निक्की को प्रपोज किया था। इस खास पल का वीडियो निक्की ने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा था- जिंदगी अपनी रफ्तार से चलती रही लेकिन उस एक पल में उनका दिल जरूर ठहर गया।

-निक्की ने अरबाज पटेल के इस प्रपोजल को बिल्कुल अनस्क्रिप्टेड बताया था। उन्होंने कहा था कि शोर और भीड़ के बीच वह पल ऐसा था, जब दो लोगों ने एक बार फिर एक-दूसरे को चुनने का फैसला किया।

निक्की तंबोली के पिता को पसंद नहीं था ये रिश्ता

-निक्की तंबोली पहले भी अपने और अरबाज के रिश्ते को लेकर परिवार की प्रतिक्रिया पर बात कर चुकी हैं। उन्होंने बताया था कि उनके पिता इस रिश्ते के पक्ष में नहीं थे। इसके बावजूद निक्की ने अपने प्यार को चुना था। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो अपने पिता की इच्छा के खिलाफ गईं क्योंकि उनकी मां ने उन्हें सिखाया है कि किसी इंसान के लिए अपने प्यार की कुर्बानी नहीं देनी चाहिए।

-फिलहाल निक्की तंबोली और अरबाज पटेल के रिश्ते की सच्चाई क्या है, इस पर दोनों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में सोशल मीडिया पोस्ट और एक-दूसरे को अनफॉलो करने के बाद शुरू हुई ब्रेकअप की चर्चाओं को लेकर फैंस को अब दोनों के बयान का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+