सिंगर जुबिन नौटियाल और कबीर खान की एक्ट्रेस ने की सीक्रेट सगाई? वायरल हईं इंगेजमेंट की तस्वीरें!

नई दिल्ली, 24 मार्च: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल और एक्ट्रेस निकिता दत्ता के बीच डेटिंग की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। अब जुबिन और निकिता की एक दूसरे को रिंग पहनाते हुए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जुबिन और निकिता की शादी को लेकर पहले ही मीडिया में कई तरह की अफवाहें चल रही हैं। लेकिन एक दूसरे को रिंग पहनाने की तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि, दोनों ने सगाई कर ली है।

सगाई की वायरल हो रही हैं तस्वीरें

सगाई की वायरल हो रही हैं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक पोस्ट के अनुसार, दोनों की सगाई की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बताया जा रहा है कि, जुबिन नौटियाल और कबीर खान एक्ट्रेस निकिता दत्ता ने 24 मार्च को सगाई की है। वायरल हो रही तस्वीर में जुबिन ने हाथ में अंगूठी ली हुई है और जुबिन नौटियाल घुटनों के बल नीचे बैठ निकिता को अंगूठी पहना रहे हैं। इस मौके पर जुबिन ने नीले रंग की शेरवानी पहन रखी है, वहीं निकिता ने डार्क पिंक कलर का लहंगा पहना हुआ है । वहीं दूसरी फोटो में निकिता जुबिन को रिंग पहना रही हैं।

अगले प्रोजेक्ट का किया खुलासा

अगले प्रोजेक्ट का किया खुलासा

हालांकि आधिकारिक तौर पर जुबिन और निकिता की ओर से सगाई की पुष्टि नहीं की गई है। दोनों ने 24 मार्च को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने आगामी प्रोजेक्ट की एक झलक अपने फैंस के साथ साझा की। तस्वीर में, दोनों को एक प्यारा पोज़ देते हुए देखा जा सकता है इस फोटो में निकिता ने क्रीम कलर का लहंगा पहना हुआ है, जबकि जुबिन ने एक मैरून लंबी आस्तीन का कुर्ता पहना रखा है। उन्होंने घोषणा की कि उनका आगामी गीत मस्त नज़रों से 31 मार्च, 2022 को रिलीज़ होगा।

हाल ही में निकिता जुबिन के घर उत्तराखंड गईं थीं

हाल ही में निकिता जुबिन के घर उत्तराखंड गईं थीं

इसके अलावा यह भी दावा किया दाता है कि निकिता हाल ही में जुबिन के उत्तराखंड वाले घर पर भी गई थीं और परिवार से मुलाकात की थी। जिसके बाद से दोनों की शादी को लेकर लगातार रूमर्स आ रही हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई के जुहू इलाके में एक कॉफी शॉप में साथ देखा गया था, जिसके बाद से ही इन अफवाहों ने तेजी पकड़ ली थी। सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों पर जुबिन ने कहा था कि, हम गॉसिप का विषय नहीं बनना चाहते।

जुबिन ने अपने रिश्ते को लेकर हाल में तोड़ी थी चुप्पी

जुबिन ने अपने रिश्ते को लेकर हाल में तोड़ी थी चुप्पी

जुबिन ने कहा था कि, मैं निकिता को तब से जानता हूं, जब मैंने एक टीवी शो एक दूजे के वास्ते किया था। मैंने इस शो में एक गाना गाया था और फिर हम दोनों एक दूसरे को जानने लगे। उन्होंने कहा कि निकिता और मैं सिर्फ जुहू के कैफे में मिलने पहुंचे थे। मैं इस बारे में कोई कमेंट नहीं करना चाहता कि हम एक- दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। क्योंकि फिर बाद में यह एक मुद्दा बन जाएगा और हम नहीं चाहते कि हम किसी भी तरह की गॉसिप का हिस्सा बने।

31 मार्च को एक नए गाने में दिखेंगे जुबिन और निकिता

31 मार्च को एक नए गाने में दिखेंगे जुबिन और निकिता

वर्क फ्रंट की बात करें तो निकिता टीवी शो एक- दूजे के वास्ते, फिल्म ड्रीमगर्ल, गोल्ड और कबीर सिंह जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं जुबिन नौटियाल एक गायक, संगीतकार और कलाकार भी हैं। उन्होंने शेरशाह, बजरंगी भाईजान, राफ्ता, ट्यूबलाइट, बादशाहो जैसी कई फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। 31 मार्च को ये कपल अपना नया गाना रिलीज करने जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+