Tarak Mehta शो की पुरानी सोनू ने टप्पू के साथ रिश्ते को लेकर किया खुलासा, बताया किसके साथ शेयर करेंगी जिंदगी

मुंबई। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनू की किरदार निभा चुकीं सोनू उर्फ निधि भानूशाली अपनी बोल्ड अदाओं को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। निधि की इमेज शो में बहुत सीधी-साधी लड़की का है जबकि वह रियल लाइफ में काफी बोल्ड और हॉट हैं। उनके हॉट फोटो शूट के फैन्स खूब दीवाने हैं। हालांकि इस बीच अब खबर आई है कि उनकी लाइफ में भी कोई समवन स्पेशल है, जिसका नाम निधि ने बताया है और अपने रिलेशनशिप को लेकर बड़ी बात कही है।

काफी लंबे समय से रोड ट्रिप पर थीं निधि

काफी लंबे समय से रोड ट्रिप पर थीं निधि

ईटीटाइम्स से बात करते हुए निधि ने बताया कि वह काफी लंबे समय से अपने दोस्त के साथ रोड ट्रिप पर थीं। लेकिन कोरोना के बढ़ते केस के चलते उन्हें वापस घर जाना पड़ा। निधि ने बताया कि उन्हें घूमने का काफी मन था। इसलिए वह ज्यादातर समय बाहर ही रहीं।

महाराष्ट्र से लेकर लद्दाख में बिताया पल

निधि ने बताया कि इस ट्रैवलिंग के दौरान उन्होंने पश्चिमी महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, गुरुग्राम और हिमाचल प्रदेश घूम लिया। साथ ही उन्होंने जम्मू और लद्दाख में भी लंबा समय बिताया है।

अपने रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

वहीं निधि ने अपने दोस्त रिषी अरोड़ा को लेकर कहा कि वह मेरा बेस्ट फ्रेंड है, मेरा वर्क पार्टनर है। मतलब वह मेरा बहुत कुछ है। डेटिंग के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि किसी को डेट करना सेकेंड्री चीज है। शुरुआत में कम्पैटिबिलिटी जरूरी होती है और मैं रिषी के साथ बहुत कम्पैटिबल हूं। उसके साथ मैं अपनी पूरी लाइफ शेयर कर सकती हूं। लेकिन इस रिलेशनशिप पर कोई ठप्पा लगाना नहीं चाहती।

काम को लेकर भी दिखाई दिलचस्पी

वर्क फ्रंट की बात को लेकर निधि ने कहा कि जब भी कुछ अच्छा प्रोजेक्ट मिलेगा तब वह जरूर करेंगी। फिलहाल अभी घर पर हैं और 2022 में दोबारा ट्रैवलिंग करने के लिए निकल जाएंगी।

को-एक्टर भव्या गांधी के साथ अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा

को-एक्टर भव्या गांधी के साथ अपने रिश्ते को लेकर किया खुलासा

इसके अलावा निधि भानुशाली ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में 'टप्पू' का किरदार निभाने वाले अपने को-एक्टर भव्या गांधी के साथ अपनी डेटिंग की खबरों पर भी प्रतिक्रिया दी। निधि ने भव्या गांधी संग डेटिंग की खबरों को गलत बताया और उन्हें अपना अच्छा दोस्त बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+