Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कानपुर वाले खुरानाज' के घर दिखा छोटू निक जोनस, गुत्थी ने कसकर गले लगाया तो यूजर बोले- 'प्रियंका मारेगी बहुत'

टेलीविजन के मशहूर शो 'कानपुर वाले खुरानाज' के घर से छोटू निक जोनस की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। 'गुत्थी' ने जब निक जोनस को गले लगाया, तो यूजर्स ने उन्हें मजेदार अंदाज में वॉर्निंग दे डाली।

मुंबई, 15 अगस्त: प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इंडस्ट्री के जाने-माने कपल हैं और फैंस के चहेते भी हैं। कपल ने साल 2018 में शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा के साथ देश में निक की भी अच्छी-खासी पॉपुलैरिटी है। देसी गर्ल और उनके पति निक की एक झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। निक भी सोशल मीडिया पर खूब छाए रहते हैं। लेकिन इन दिनों निक जोनस नहीं, बल्कि छोटू निक जोनस जमकर सुर्खियों में है। जी हां! टेलीविजन के मशहूर शो 'कानपुर वाले खुरानाज' के घर से इस छोटू निक जोनास की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, एक तस्वीर में सुनील ग्रोवर ने भी इसे कसकर गले लगाया हुआ है, जिसे देखने के बाद फैंस ने 'गुत्थी' को वॉर्निंग तक दे डाली।

वायरल हो रहे निक जोनस

वायरल हो रहे निक जोनस

टेलीविजन का मशहूर शो 'कानपुर वाले खुरानाज' के बारे में कौन नहीं जानता होगा। शो ने पॉपुलैरिटी ही कुछ ऐसी हासिल की है। इन दिनों इसी शो से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप भी चकरा जाएंगे। ये वीडियो एक बच्चे की है, जिसे सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी ने कसकर गले लगाया हुआ है।

शो से वायरल हुआ वीडियो

इस बच्चे को सोशल मीडिया पर लोग निक जोनास बता रहे हैं। और ये तस्वीर भी जमकर वायरल हो रही है। ब्लॉन्ड हेयर वाला ये बच्चा हूबहू निक जोनास की तरह ही लग रहा है.. मानो निक के बचपन की तस्वीर हो। ये वीडियो कपिल शर्मा फैन पेज नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की गई है।

निक जोनस का हमशक्ल बच्चा

निक जोनस का हमशक्ल बच्चा

कानपुर वाले खुरानाज शो के ही एक एपिसोड की ये तस्वीर है। इसमें निक जोनस के ही जैसे दिखने वाला एक बच्चा सुनील ग्रोवर के साथ बातचीत करता हुआ दिखाई दे रहा है। बच्चे ने टैन पैंट के साथ व्हाइट रंग की शर्ट पहनी हुई है। सिंगर निक की ही तरह उसके भी बाल ब्लॉन्ड थे।

सुनील ग्रोवर ने किया कन्फ्यूज

सुनील ग्रोवर ने किया कन्फ्यूज

सुनील ग्रोवर कहते हैं कि अरे निक जोनस आया है। ऐसा सुनकर बच्चा काफी कन्फ्यूज नजर आता है और फिर स्माइल देता है। वहीं शो का हिस्सा रहे फराह खान और सोनू सूद भी नजर आ रहे हैं और सुनील के साथ इस बच्चे को देखकर रिएक्ट करते हैं।

लोगों ने बताया निक जोनस

लोगों ने बताया निक जोनस

यूजर ये वीडियो देखकर उसे हूबहू निक जोनस बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये सेम प्रियंका के पति जैसा दिख रहा है। एक यूजर ने कहा कि जीजा जी को देख लिया ना तो छोड़ेंगे नहीं। प्रियंका चोपड़ा आपको मार देंगी। एक यूजर ने निक को देश का जीजू बताया। कई यूजर ने तो प्रियंका और निक को कमेंट्स में टैग भी किया।

मशहूर है प्रियंका-निक की जोड़ी

मशहूर है प्रियंका-निक की जोड़ी

बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी फैंस की पसंदीदी जोड़ियों में से एक है। कपल की मालती नाम की बेटी भी है, जो सेरोगिसी से पैदा हुई। निक और प्रियंका काम से ब्रेक लेकर मालती संग क्वालिटी टाइम भी स्पेंट करते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+