अब अगला टारगेट हैं निक जोनस? लाइव शो में शार्प शूटर ने बनाया निशाना, स्टेज छोड़कर भागे सिंगर
Nick Jonas Viral Video: प्रियंका चोपड़ा के पति और पॉप स्टार निक जोनस को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, किसी शार्प शूटर ने उन पर हमला करने की कोशिश की। निक को जैसे ही पता चला वह स्टेज छोड़कर भाग गए।
निक जोनस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें मंगलवार को प्राग में निक जोनास अपने भाइयों केविन और जो जोनास के साथ परफॉर्म कर रहे थे। इस दौरान उन्हें एहसास हुआ कि लेजर से निशाना बनाया जा रहा है। इसके बाद वह तुरंत स्टेज छोड़कर भागते हुए नजर आए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि निक जोनस स्टेज पर अपनी शानदार परफॉर्मेंस दे रहे थे तभी भीड़ से किसी ने निक पर लेजर लाइट शो की है। ये देखकर निक घबरा गए उन्हें एहसास हुआ कि कोई हमला करने की फिराक में है। तभी वह स्टेज छोड़कर अचानक वहां से भाग गए और जाते-जाते निक ने अपनी सुरक्षा की तरफ इशारा किया। हालांकि बाद में सिक्योरिटी ने उस शख्स को पकड़कर इवेंट से बाहर किया। जानकारी के मुताबिक, तीनों पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस निक जोनस की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'निक पर लेजर क्यों दिखाना है। क्या लोगों में जरा भी तमीज नहीं है?' एक ने लिखा, 'अब सलमान खान के बाद कहीं अगला टारगेट निक जोनस तो नहीं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'इस तरह कैसे कॉन्सर्ट में लोगों को आने देते हैं।'
इस घटना के बाद जोनस ब्रदर्स की तरफ से अब तक कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। तीनों भाई रविवार को पेरिस में प्रदर्शन कर चुके हैं और बुधवार को पोलैंड के क्राको में प्रदर्शन करने वाले हैं। इससे पहले बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा को लेकर फैंस परेशान हैं।












Click it and Unblock the Notifications