Bigg Boss OTT में एंट्री लेंगी निया शर्मा, ग्लैमरस एक्ट्रेस कुछ तूफ़ानी करने वाली हैं
नई दिल्ली, 30 अगस्त। बिग बॉस ओटीटी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। बिग बॉस में टीवी और रिएलिटी शोज़ में अपने निराले और बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाले एक्ट्रेस निया शर्मा एंट्री ले रही हैं। निया वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर बिग बॉस के घर में एंट्री लेंगी। खतरों के खिलाड़ी जैसे रियालिटी शो में अपना लोहा मनवा चुकी निया ने खुद इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद फोटो शेयर कर ये जानकारी साझा की है। तो अब ये तय है कि निया शर्मा की एंट्री से बिग बॉस के घर में नया ड्रामा शुरू होने वाला है।

निया शर्मा की इस दिन होगी बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री
ग्लैमर और ड्रामा बढ़ाने के लिए बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री कुछ कंटेस्टेंट को दी जाती है। बताया जा हरा है निया शर्मा को बिग बॉस ओटीटी के घर में कुछ जरूरी ज़िम्मेदारी देकर भेजा जा रहा है। शो में निया की एंट्री बुधवार को दिखाई जा सकती है।

फोटो शेयर कर लिखा- चलो कुछ तूफ़ानी करते हैं..
निया ने जो फोटो अपने इंस्टा पर शेयर की है वो उसी होटल की है जहां शो में एंट्री से पहले कंटेस्ट्रेंट को कोरोना गाइडलाइन के अनुसार क्वारंटाइन में रखा जाता है। इन फोटोज में निया आराम करती नजर आ रही है। निया ने फोटो शेयर कर लिखा- चलो कुछ तूफ़ानी करते हैं... एक सितम्बर को बिग बॉस ओटीटी।

बिग बॉस मेकर्स लंबे समय से कर रहे थे ट्राई
निया ने इससे पहले जो फोटोज शेयर की थीं उसमें वो रेड कल के टूट पीस ड्रेस में नजर आ रही थीं। इस फोटो में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए निया शर्मा ने लिखा - अघोरी। बिग बॉस की शुरूआत से ही निया शर्मा को बिग बॉस में लाने के लिए मेकर्स ट्राई कर रहे थे लेकिन शो के कुछ बीतने के बाद अब निया बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए तैयार हुई हैं।

2020 में ख़तरों के खिलाड़ी शो की विनर निया शर्मा
2020 में ख़तरों के खिलाड़ी शो की विनर रहीं निया पहली बार बिग बॉस शो में हिस्सा लेने वाली हैं। करियर की बात करें तो निया नागिन 4 में नज़र आयी थीं, जिससे वो काफी फेमस हुई। निया अपने बोल्ड अंदाज और बेबाकी भरे स्टेटमेंट के लिए पहचानी जाती हैं।
6 हफ्ते बाद कलर्स चैनल पर बिग बॉस 15 हो जाएगा शिफ्ट
बिग बॉस ओटीटी 8 अगस्त को वूट सिलेक्ट पर शुरू हुआ है और 6 वीक पूरे होने के बाद ये कलर्स चैनल पर बिग बॉस 15 के रूप में शिफ्ट कर दिया जाएगा। बिग बॉस ओटीटी को करण जौहर होस्ट कर रहे हैं और बिग बॉस 15 को सलमान ख़ान होस्ट करेंगे। ज़ीशान ख़ान नेप्रतीक सेहजपाल को धक्का दिया था।रूल ब्रेक करने के कारण उन्हें पिछले वीकेंड घर से बाहर निकाल दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications