Viral Video: निया शर्मा ने किए अजीबो-गरीब डांस मूव्स, ट्रेंड फॉलो करने के चक्कर में कर दी ऐसी गलती

निया शर्मा का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस जबरदस्त डांस मूव्स कर अपने बिंदास अंदाज में नजर आईं।

मुंबई, 27 अगस्त: 'एक हजारों में मेरी बहना है' और 'जमाई राजा' जैसे मशहूर सीरियल में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज करने वाली निया शर्मा अक्सर अपने लुक को लेकर लाइमलाइट में रहती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। सोशल मीडिया पर अक्सर निया शर्मा अपना गॉर्जियस अवतार दिखाती हैं। इसी क्रम में एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपने बिंदास अंदाज से फैंस का ध्यान खींचा।

निया शर्मा की वायरल हुई लेटेस्ट वीडियो

निया शर्मा की वायरल हुई लेटेस्ट वीडियो

इन दिनों सोशल मीडिया पर त्वर्क डांस काफी ट्रेंड कर रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस डांस मूव्स में अपनी वीडियो शेयर कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में निया शर्मा भी शामिल हो गई हैं। जी हां एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह दोस्तों से साथ जमकर डांस करती दिख रही हैं। इस वीडियो को देख यूजर्स उन्हें फुलझड़ी कह रहे हैं। चलिए देखते हैं निया शर्मा का ये लेटेस्ट वीडियो।

ट्रेंड फॉलो करने के चक्कर में कर दी ऐसी गलती

निया शर्मा ने वीडियो झलक दिखला जा के सेट से शेयर किया है। इस बार एक्ट्रेस शो में हिस्सा लेने वाली हैं। वहीं एक्ट्रेस की वीडियो की बात करें तो, वह अपने दोस्तों के साथ जमकर डांस करती दिख रही हैं। फैंस को उनका ये लुक और कूल अंदाज काफी पसंद आ रहा है। साथ ही फैंस उनके डांस मूव्स की भी काफी तारीफ कर रहे हैं।

ब्लू ग्लिटर में निया शर्मा ने बिखेरा जलवा

इससे पहले निया शर्मा ने ब्लू ग्लिटर ड्रेस में एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वह काफी बोल्ड नजर आ रही हैं। सिल्वर और ब्लू कलर के कॉम्बिनेशन वाली ये ड्रेस काफी कूल है और निया को डांसर वाली लुक दे रही है। इस लुक में एक्ट्रेस अपने कातिलाना पोज से जलवा बिखेरती हुई नजर आ रही हैं।

कई हिट सीरियल में काम कर चुकीं निया शर्मा

बता दें कि निया शर्मा टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। वह आए दिन अपने लेटेस्ट लुक से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर में अब तक कई हिट सीरियल में काम किया है। आपको बता दें कि, वह साल 2017 में एशिया की सबसे सेक्सी विमेंस की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही थीं।

इस सीरियल से मिली थी पहचान

इस सीरियल से मिली थी पहचान

निया शर्मा को अपने करियर में सबसे ज्यादा जो फेम मिला है वो मशहूर टीवी सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से मिला। इस सीरियल में दो बहनों के पवित्र बंधन को दिखाया गया था। इस शो में निया और क्रिस्टल डिसूजा ने साथ में काम किया और दोनों की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+