निया शर्मा ने फिर दिखाया बोल्ड अंदाज, ब्लैक ट्यूब टॉप में लगाई आग, तस्वीरें वायरल
मुंबई, 12 मार्च: निया शर्मा उन एक्ट्रेस में से हैं, जो सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। निया शर्मा जब भी तस्वीरें पोस्ट करती हैं, तो वो तुरंत ही वायरल हो जाती हैं। निया शर्मा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वो धूप सेकते हुए दिख रही हैं, इनमें वो काफी बोल्ड अंदाज में पोज देते हुए दिख रही हैं।

तस्वीरें हो रही हैं वायरल
निया ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि वो इन्जवाय कर रही हैं। तस्वीरों में निया शर्मा ब्लैक ट्यूब टॉप पहने हुए धूप सेक रही हैं। वो काफी चिल मूड में दिख रही हैं। निया की ये ड्रेस काफी बोल्ड है। ऐसे में उनकी ये तस्वीरें सोशल यूजर्स का ध्यान खींच रही हैं। निया की इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने लाइक किया है। हजारों यूजर्स ने भी कमेंट करते हुए उनकी तस्वीरों की तारीफ की है।

बयानों से भी चर्चा में रहती हैं निया
निया अपने बोल्ड स्टेटमेंट के लिए भी चर्चा में आती रही हैं। निया ने हाल ही में टीवी और वेब सीरीज में काम करने के तजुर्बे पर कहा था कि टीवी से वेबसीरीज में काम करना कहीं बेहतर है क्योंकि टीवी में लोगों से किसी खच्चर की तरह से काम कराते हैं। निया ने कहा है कि टीवी पर पेमेंट लेना भी बड़ा मुश्किल काम है। पेमेंट के लिए कई बार उनकी भी लड़ाईयां हुई हैं।

बेव सीरीज में भी काम कर चुकी हैं निया
निया शर्मा ने टीवी पर काफी काम किया है, इसके अलावा वेब सीरीज और म्यूजिक एलबम में भी वो काम कर चुकी हैं। निया शर्मा सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है से खूब लोकप्रियता मिली थी। निया शर्मा नागिन 4 में भी नजर आ चुकी हैं। निया ने रवि दुबे के साथ वेब सीरीज जमाई राजा-2 में भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications