'बिग बॉस 18' में एंट्री लेने से पहले निया शर्मा का हुआ ऐसा बुरा हाल, वीडियो में दिखा सबकुछ और फिर....

Nia Sharma Video: टीवी की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि निया शर्मा जल्द ही टेलीविजन के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 18' में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने वाली हैं। निया शर्मा के इस शो में जाने की चर्चा इस समय जोरों पर है।

निया शर्मा का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच निया शर्मा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी परेशान नजर आ रही हैं। इस वीडियो में निया ने बताया है कि वह खुद की वजह से ही परेशान हैं। उन्होंने अपना ये दर्द सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

nia sharma

खुद से ही परेशान नजर आई निया शर्मा
निया शर्मा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निया अपने डार्क सर्कल्स से परेशान हैं। इसके अलावा वह 6 महीने से फेक नेल्स पहने हुए थीं, जिसे हटवाने के बाद अब उनकी उंगलियों में बहुत दर्द हो रहा है। उन्होंने वीडियो में सवाल किया है कि आखिर ये सब लड़कियों के साथ ही क्यों होता हैष लड़कियों को ये सब क्यों सहना पड़ता है।

बिग बॉस 18 में नजर आएंगी निया शर्मा
बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 14' के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने खुद बताया था कि वह सलमान खान के पॉपुलर शो बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल होने जा रही हैं। निया इन दिनों 'लाफ्टर शेफ्स' शो में नजर आ रही हैं। इस शो को फेमस कॉमेडियन भारती सिंह होस्ट कर रही हैं। इस शो के जज हरपाल सिंह सोखी हैं। निया की जोड़ी सुदेश लहरी के साथ बनी है, जिनकी नोंकझोंक को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

'सुहागन चुड़ैल' में भी नजर आ रही हैं निया
'लाफ्टर शेफ्स' के अलावा निया शर्मा को 'सुहागन चुड़ैल' सीरियल में भी देखा जा सकता है। ये शो भी कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट होता है। इसे आप जियो सिनेमा एप पर भी देख सकते हैं। कुछ दिनों पहले इस शो की शूटिंग करते समय निया आग में झुलस गई थीं। हालांकि अब वह ठीक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+