निया शर्मा ने पोल डांस करते हुए की ऐसी हरकत, लोगों की फटी रह गई आंखें, बोले- गंदे पैर दिख गए

Nia Sharma Pole Dance: निया शर्मा ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। निया जबरदस्त डांस स्टेप्स कर रही हैं। वह पोल पर गुलाटी मार रही हैं।

nia sharma

Nia Sharma Pole Dance: टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा अपनी बोल्ड वीडियोज और फोटोज के लिए काफी मशहूर हैं। निया अक्सर अपने ग्लैमरस अंदाज के चलते सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनके किलर डांसिंग स्किल्स की भी जमकर तारीफ करते हैं। इसी बीच निया शर्मा ने ऐसा धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देख फैंस उन पर फिदा हो रहे हैं। दरअसल निया शर्मा ने अपना एक पोल डांस वीडियो शेयर किया है जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। वहीं निया का ये वीडियो कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। ऐसे में वो लोग निया की आलोचना कर रहे हैं और उनके लिए सोशल मीडिया पर गंदे कमेंट्स लिख रहे हैं।

पोल डांस करती नजर आईं निया शर्मा

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। निया जबरदस्त डांस स्टेप्स कर रही हैं। वह पोल पर जिस तरह गुलाटी मार रही हैं उसे देख फैंस कह रहे हैं कि वह काफी फ्लैक्सिबल हैं। सभी जानते हैं कि निया शर्मा काफी फिट एक्ट्रेस हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए जिम में खूब पसीना बहाती हैं।

डांस के लिए फिटनेस ट्रेनर को दिया क्रेडिट

निया शर्मा ने अपने इस पोल डांस वीडियो के लिए अपनी फिटनेस ट्रेनर लिप्सा आचार्य को क्रेडिट दिया जिन्होंने उन्हें पोल डांस करना सिखाया और अब वह इस डांस फॉर्म में प्रो हो चुकी हैं। निया ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है- लिप्सा मैं आपकी नंबर 1 स्टूडेंट हूं। शुक्रिया इस मजेदार सैशन के लिए।

लोगों ने डांस वीडियो पर जमकर किए कमेंट्स

निया शर्मा के इस पोल डांस वीडियो पर उनके फैंस से लेकर सेलेब्स दोस्तों ने भी जमकर कमेंट्स किया है। निया के फैंस उनका पोल डांस देखने के बाद उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। लोगों का कहना है कि उनके इस डांस का जवाब नहीं है। एक फैन ने तो उन्हें सोशल मीडिया पर फुलझड़ी कहकर पुकारा है। वहीं एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है- आप तो डांस करते हुए फायर लग रही हो।

कुछ लोगों को नहीं पसंद आया निया का डांस

कुछ लोगों को नहीं पसंद आया निया का डांस

वहीं कुछ लोगों को निया का डांस एकदम पसंद नहीं आया है। उन लोगों ने निया के डांस की जमकर आलोचनी की है और उनका मजाक भी उड़ाया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है-डांस में निया के गंदे पैर नजर आ रहे हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा है- मैम आपका फ्लोर इतना गंदा है...क्या पोछा नहीं लगता है। कई लोग इस डांस को देखने के बाद निया शर्मा को टोकते नजर आ रहे हैं।

रिएलिटी डांस शो में भी नजर आ चुकी हैं निया

रिएलिटी डांस शो में भी नजर आ चुकी हैं निया

आपको बता दें कि निया शर्मा टीवी के फेमस सेलिब्रेटी डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' में भी नजर आ चुकी हैं। इस रिएलिटी शो में भी उनके डांस की काफी तारीफ हो चुकी है। दर्शकों से लेकर जजेस तक ने उनके डांस की जमकर तारीफ की थी। निया ने इस शो में कई धमाकेदार परफॉरमेंस दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+