New Year 2026: नए साल पर होगा बड़ा धमाका, जनवरी से दिसंबर तक रिलीज होने वाली मूवीज की देखें लिस्ट
New Year 2026: साल 2025 में धुरंधर, छावा और सैयारा जैसी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है। अब साल 2026 भी पहले से ही सिनेमाई जंग के लिए तैयार नजर आ रहा है।
साल 2026 में रिलीज होंगी कई मेगा बजट फिल्में
बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक में साल 2026 में एक्शन, ड्रामा, माइथोलॉजी, वॉर और हॉरर-कॉमेडी से भरपूर कई मेगा बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा धमाका
खास बात ये है कि इनमें से कई फिल्मों की रिलीज डेट मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस, होली, ईद और स्वतंत्रता दिवस जैसे बड़े त्योहारों से जुड़ी हैं, जिससे बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय माना जा रहा है।
यहां देखें जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों की पूरी लिस्ट-
जनवरी 2026
इक्कीस
साल की पहली बड़ी रिलीज होगी श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा फिल्म 'इक्कीस'। ये फिल्म आगामी 1 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं जबकि दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। ये फिल्म भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है और इसे धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म बताया जा रहा है।
द राजा साब
प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'द राजा साब' आगामी 9 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैक साबित होने वाली है। मारुति के निर्देशन में बनी इस फिल्म में प्रभास के साथ निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त भी नजर आएंगे।
जन नायकन
वहीं साउथ इंडस्ट्री में एक और बड़ा धमाका होगा। 9 जनवरी 2026 को ही साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म है। एच. विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पूजा हेगड़े और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि इस फिल्म के बाद थलपति विजय एक्टिंग करियर से दूरी बना लेंगे।
बॉर्डर 2
साल 1997 की सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर' की सीक्वल 'बॉर्डर 2' आगामी 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म देशभक्ति के जज्बे से भरपूर होगी। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर फिल्म में सनी देओल, वरुण धवन,दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1971 की भारत-पाकिस्तान जंग पर आधारित है।
फरवरी 2026
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर अपराध की दुनिया से भिड़ती नजर आएंगी। उनकी अपकमिंग फिल्म 'मर्दानी 3' आगामी 27 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिराज मिनावाला द्वारा निर्देशित ये फिल्म फ्रेंचाइजी का अब तक का सबसे डार्क चैप्टर बताया जा रहा है।
मार्च 2026
धुरंधर 2
रणवीर सिंह की सुपरहिट फ्रेंचाइजी 'धुरंधर' की सीक्वल 'धुरंधर 2' ईद के मौके पर रिलीज होगी। आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म आगामी 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्साह देखा जा रहा है।
टॉक्सिक
वहीं साउथ के सुपरस्टार यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' भी आगामी 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा और कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी।
अप्रैल 2026
बैटल ऑफ गलवान - 17 अप्रैल 2026
सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में भारतीय सेना के अफसर के रोल में नजर आएंगे। ये फिल्म आगामी 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी ये फिल्म साल 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इस फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभा रही हैं।
जून 2026
जेलर 2
रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर की सीक्वल 'जेलर 2' आगामी 12 जून 2026 को रिलीज हो सकती है। नेल्सन दिलीप कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रजनीकांत के साथ विजय सेतुपति और मोहनलाल भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।
अगस्त 2026
लव एंड वॉर - 14 अगस्त 2026
संजय लीला भंसाली की बिग बजट फिल्म 'लव एंड वॉर' आगामी 14 अगस्त 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी। इस मेगा फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही है।
नवंबर 2026
रामायण
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित माइथोलॉजिकल फिल्म 'रामायण' साल की सबसे बड़ी रिलीज मानी जा रही है। ये फिल्म आगामी 6 नवंबर 2026 को रिलीज हो सकती है। फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
साल 2026 में ये फिल्में भी मचाएंगी तहलका-
शाहरुख खान की फिल्म 'किंग'
प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट'
सनी देओल और प्रीति जिंटा की फिल्म 'लाहौर 1947'
(इन तीनों फिल्मों की रिलीज डेट फिलहाल घोषित नहीं हुई है)
2026 में हर महीने कुछ नया देखने को मिलेगा
साल 2026 सिनेमा लवर्स के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होने वाला है। बड़े स्टार्स, हाई-ऑक्टेन एक्शन, पौराणिक कथाएं और जबरदस्त क्लैश, हर महीने कुछ नया देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचती है।












Click it and Unblock the Notifications