New Year 2025: नए साल पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड संग दिखे आर्यन खान, खास अंदाज में मनाया न्यू ईयर, वीडियो वायरल
New Year 2025: नए साल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने धूमधाम से जश्न मनाया। जिसकी झलक सोशल मीडिया पर नजर आई। वहीं शाहरुख़ ख़ान के बड़े बेटे, आर्यन ख़ान रूमर्ड गर्लफ्रेंड लारिसा बोनसी के साथ नए साल पर पार्टी करते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया पर आर्यन खान और लारिसा बोनसी का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों अपने-अपने दोस्तों के साथ अलग-अलग पहुंचे और पैपराजी से बचने की कोशिश की। पार्टी के लिए, आर्यन ने एक कैज़ुअल लेकिन स्टाइलिश आउटफिट पहना। उन्होंने काले रंग की पैंट के साथ एक सफेद टी-शर्ट पहनी और उस पर एक नेवी ब्लू जैकेट डाली। वहीं, लारिसा बोनसी शिमरी पिंक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आर्यन और लारिसा अलग-अलग पार्टी वेन्यू में पहुंचे और फिर दोनों ने साथ में नए साल का जश्न मनाया। लारिसा अपने दोस्तों के साथ आईं और पैपराजी को पोज़ देने से बचीं, जबकि आर्यन अपनी सिक्योरिटी टीम के साथ पहुंचे। इस इवेंट में अन्य मशहूर हस्तियाँ भी मौजूद थीं, जैसे एमसी स्टैन, अदा मलिक और रोहिणी अय्यर।
इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर आर्यन खान और लारिसा बोनसी के रिश्ते के चर्चे होने लगे। वहीं दूसरी तरफ आर्य़न हर बार की तरह गुस्से में नजर आए जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, भाई हंस तो ले, न्यू ईयर आ गया। एक यूजर ने लिखा, 'हंस तो ले भाई।' एक ने लिखा, 'ये कभी हंसता क्यों नहीं है।'
वहीं, काम के मोर्चे पर, शाहरुख़ ख़ान के बेटे आर्यन खान जल्द बतौर डायरेक्टर डेब्यू करेंगे, जिसकी घोषणा खुद किंग खान ने की थी। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी और इसका नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। यह सीरीज फिल्म इंडस्ट्री के बैकड्रॉप पर आधारित होगी, और इसे गौरी ख़ान प्रोड्यूस कर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications