देखिए डिजिटल वर्ल्ड में धूम माचने वाली 7 वेब सिरीज, इस डेट को हो रही रिलीज

इस महीने डिजिटल वर्ल्ड में धूम मचाने के लिए के कई बेव सिरीज (Web Series) तैयार हैं। 1 अप्रैल से वेब सिरीज के रिलीज होने की श्रंखला चल पड़ी है। अगर अपको हमेशा नए शो और वेब सिरीज की तलाश है तो आप सही जगह पर हैं। हम आपको इस महीने डिजिटल वीडियो की दुनिया में अहम मानी जाने वाली बेव सिरीज की पूरी सूची के साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां से आप बिना देरी किए नई वेब सिरीज को देख सकेंगे।

मूनशॉट आज रिलीज

मूनशॉट आज रिलीज

रिलीज डेट- 1 अप्रैल
स्ट्रीमिंग- अमेजन प्राइम विडियो

मून शॉट में एक्टर कोल स्प्राउसे और एक्ट्रेस लाना कोंडोर का किरदार अहम है। अप्रैल में रिलीज होने वाले इस वेब शो को एक अलग तरह से लाइनअप किया गया है। फिल्म एक ट्रेवल के साथ शुरू होती है। अप्रैल के पहले दिन रिलीज हुई इस फिल्म इंटरटेनमेंट फुल है।

बेटर कॉल सॉल सीजन 5

बेटर कॉल सॉल सीजन 5

रिलीज डेट- 4 अप्रैल
स्ट्रीमिंग- नेटफ्लिक्स

बेटर कॉल सॉल वेब सिरीज जिमी मैकगिल की कहानी लेकर बनाई गई है जिसमें यह दिखाने का प्रयास है कि एक चोर व्यक्ति कैसे वकील बनकर लोगों को परेशान करता है। वह यह दिखाने का प्रयास करता है कि अब वह क्रिमिनल नहीं है।

गुल्लक सीजन 3

गुल्लक सीजन 3

रिलीज डेट अप्रैल 7
स्ट्रीमिंग- सोनी टीवी

यह सिरीज एक उत्तर भारतीय व्यक्ति मिश्रा के परिवार को लेकर केंद्रित है। यह शो एक छोटे से शहर, मध्यवर्गीय भारतीय परिवार के रोजमर्रा के अनुभवों की बात करता है जो दैनिक जीवन को दर्शाने वाले दिलचस्प किस्सों के माध्यम से खूबसूरती से प्रलेखित है। वेब सिरीज के नए सीजन में माता-पिता संतोष और शांति मिश्रा और उनके बेटे अन्नू और अमन सहित मिश्रा कबीले की हकीकत से हटकर अपने परिवार और व्यक्तियों की ग्रोथ का पता कर रहे हैं।

अभय सीजन 3

अभय सीजन 3

रिलीज डेट- अप्रैल 8
स्ट्रीमिंग- जी5

अभय एक अपराध थ्रिलर वेब सिरीज है जिसमें कुणाल खेमू, विजय राज और आशा नेगी का किरदार प्रमुख है। नए सीजन में कुणाल एक दृढ़ संकल्प वाले पुलिस अभय प्रताप सिंह के रूप में वापसी करेगें। वे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को संतुलित करने की कोशिश करते नजर आएंगे।

माई

माई

रिलीज डेट- 15 अप्रैल
स्ट्रीमिंग- नेटफ्लिक्स

यह बेव सिरीज दो भाईयों के किरदार के इर्द गिर्द घूमती है। चौधरी परिवार में एक्ट्रेस साक्षी तंवर, राइमा सेन और सीमा भार्गव का किरदार अहम है। ये तीनों अपने जीवनसाथी और बच्चों के साथ एक ही कॉलोनी में बगल के घरों में रहते हैं। एक मध्यमवर्गीय परिवार की स्वयंसेवी नर्स एक ऐसी त्रासदी का गवाह बनती है जो हमेशा के लिए उसकी दुनिया बदल देती है।

फर्स्ट लेडी

फर्स्ट लेडी

रिलीज डेट- 15 अप्रैल
स्ट्रीमिंग- वूट

एक महिला अमेरिकी नेतृत्व के एक रहस्योद्घाटन का प्रदर्शन करती है, जो उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में गहराई से उतरती है। सिरीज के नए एपीसोड में मिशेल ओबामा के रूप में वियोला डेविस, बेट्टी फोर्ड के रूप में मिशेल फिफर और एलेनोर रूजवेल्ट के रूप में गिलियन एंडरसन सहित एक स्टार स्टडेड कास्ट है।

रशियन डॉल सीजन 2

रशियन डॉल सीजन 2

रिलीज डेट- अप्रैल 2
ट्रीमिंग- नेटफ्लिक्स
एक्ट्रेस नताशा लियोन इस बेव शो में एक गेम डेवलपर नादिया वुल्वोकोव की भूमिका में हैं, जो बार-बार मरती है और एक ही रात को चल रहे टाइम लूप में रहती है। वे लगातार इसके कारण का पता लगाकर हल करने का प्रयास करती हैं। लियोन उसी स्थिति में एलन जवेरी (चार्ली बार्नेट) को ढूंढती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+