क्या है श्रेया घोषाल और ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल के बीच कनेक्शन, 11 साल पहले की बात का खुलासा
क्या है श्रेया घोषाल और ट्विटर के नए CEO पराग अग्रवाल के बीच कनेक्शन, 11 साल पहले की बात का खुलासा
मुंबई, 30 नवंबर: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के नए सीईओ नियुक्त किए गए हैं। पराग अग्रवाल एक आईआईटी बॉम्बे और स्टैनफोर्ड के पूर्व छात्र हैं। पराग अग्रवाल एक दशक पहले ट्विटर से जुड़े थे, जब 1,000 से कम कर्मचारी थे। पराग अग्रवाल के ट्विटर के नए सीईओ बनते ही उनके और बॉलीवुड की सिंगर श्रेया घोषाल के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पराग अग्रवाल के सीईओ बनते ही श्रेया घोषाल ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक श्रेया घोषाल और पराग बचपन के काफी पुराने दोस्त हैं। पराग अग्रवाल और श्रेया घोषाल की अब कई सालों पुरानी ट्वीट वायरल हो रहे हैं। बता दें कि पराग अग्रवाल साल 2011 से ट्विटर के साथ काम कर रहे हैं। साल 2017 से पराग अग्रवाल ट्विटर के सीटीओ हैं।

श्रेया घोषाल ने कहा-'पराग तुमपर मुझे गर्व है...'
श्रेया घोषाल ने पराग अग्रवाल के सीईओ बनते ही सोमवार (29 नवंबर) को सोशल मीडिया पर बधाई दी। श्रेया घोषाल ने ट्वीट किया, ''बधाई हो! पराग, तुम पर मुझे गर्व है!! हमारे लिए आज बड़ा दिन, इस खबर का हम सब जश्न मना रहे हैं।" श्रेया घोषाल के ट्वीट के तुरंत बाद प्रशंसकों ने सिंगर और पराग अग्रवाल की पुरानी तस्वीरों और बातचीत के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

2010 में श्रेया घोषाल ने पराग अग्रवाल के लिए किया था ये खास ट्वीट
श्रेया घोषाल ने साल 2010 में पराग अग्रवाल को लेकर एक ट्वीट किया था। एक पुराने ट्वीट में घोषाल ने अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी थी। श्रेया घोषाल ने ट्वीट कर लिखा था, ''मुझे एक और बचपन का दोस्त मिला है! जो खाने का शौकीन और ट्रैवलर भी है। वो एक स्टैनफोर्ड स्कॉलर! पराग को फॉलो करें। कल उनका बर्थडे था। उन्हें विश करें।'

श्रेया के पति के भी दोस्त हैं पराग अग्रवाल
इसके बाद पराग ने श्रेया घोषाल को ट्विटर पर रिप्लाई करते हुए लिखा, ''श्रेया घोषाल आप काफी प्रभाव वाली शख्स हैं। कई ट्विटर मैसेज आ रहे हैं।'' इसके अलावा पराग ने सोशल मीडिया पर श्रेया घोषाल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। बता दें कि पराग अग्रवाल, श्रेया घोषाल के पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के भी करीबी हैं। एक प्रौद्योगिकी कार्यकारी भी हैं।

ट्विटर के CEO बनते ही क्या बोले पराग अग्रवाल
वहीं ट्विटर के नए सीईओ बनने के बाद पराग अग्रवाल ने कहा, ''हमने जैक डोर्सी (पहले सीईओ) के नेतृत्व में जो कुछ भी हासिल किया है, उस आगे बढ़ाने को लेकर काफी उत्सुक हूं। मैं आगे के अवसरों को लेकर अविश्वसनीय रूप से उत्साहित हूं। अपनी चीजों में सुधार जारी रखते हुए, हम अपने ग्राहकों और शेयरधारकों के लिए जबरदस्त मूल्य प्रदान करेंगे क्योंकि हम सार्वजनिक बातचीत के भविष्य को नया आकार देते हैं।"
बता दें कि जैक डोर्सी के इस्तीफे की घोषणा के बाद पराग अग्रवाल सोमवार को ट्विटर के सीईओ बनाय गया है। काफी दिनों से ऐसी अफवाहें थीं कि ट्विटर बोर्ड जैक डोर्सी की जगह किसी और को लेना चाहता है।

जानिए पराग अग्रवाल के बारे में?
भारतीय मूल के पराग अग्रवाल आईआईटी मुंबई से हैं। पराग 2011 में ट्विटर से जुड़े और अक्टूबर 2017 से मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) के रूप में कार्य किया है।सीटीओ के रूप में पराग कंपनी की तकनीकी रणनीति के लिए जिम्मेदार थे। टीओ नियुक्त होने से पहले, पराग राजस्व और उपभोक्ता इंजीनियरिंग में अपने काम के कारण ट्विटर के पहले प्रतिष्ठित इंजीनियर बन गए थे।
37 साल के पराग आईआईटी मुंबई के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने यहां कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इसके बाद वे आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका चले गए और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से की। पराग की मां सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षिका हैं। उनके पिता परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में कार्यरत थे और वहां वरिष्ठ पदों पर रहे।

2005 में भारत से अमेरिका गए थे पराग अग्रवाल
पराग का जन्म मुंबई में हुआ था। उनके थीसिस सलाहकार के हवाले से एक रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें गणित पर विशेष रूप से अच्छी पकड़ है और बड़े डेटाबेस से निपटने में विशेषज्ञता है। पराग 2005 में अमेरिका चले गए। उन्होंने 2011 में ट्विटर ज्वाइन किया, जब वे स्टैनफोर्ड में डॉक्टरेट की पढ़ाई कर रहे थे। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके थीसिस सलाहकार जेनिफर विडोम ने उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए प्रेरित किया












Click it and Unblock the Notifications