सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में नया मोड़, अब SIT करेगी जांच, खुलेंगे ये बड़े राज

Disha Salian Case: दिवगत एक्टर सुशांत राजपूत की मैनेजर रह चुकीं दिशा सालियान की मौत के मामले में अब एक और नया मोड़ा आया है। खबर है कि दिशा सालियान की मौत के मामले में एसआईटी के गठन की घोषणा कर दी गई है। अब इस पूरे मामले की जांच एसआईटी ही करेगी। इस पर महाराष्ट्र सरकार द्वारा पुलिस को लिखित आदेश जारी किए गए हैं। इस एसआईटी की स्थापना एडिशनल कमिश्नर नॉर्थ रीजन के नेतृत्व में की जाएगी।

दिशा सालियान के मामले में एसआईटी की जांच
आपको बता दें कि साल 2020 में दिशा सालियान की मौत हुई थी। इसे आत्महत्या बताया गया था, लेकिन इस मौत को अब तक संदिग्ध माना जा रहा है। दिशा सालियन दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर भी थीं और कई लोग दोनों ही मौत को जोड़ते हुए इसे लेकर कई तरह की बातें करते हैं। वहीं राज्य सरकार इस मामले में निष्पक्ष जांच में जुटी हुई है।

Disha Salian

साल 2020 में हुई थी दिशा सालियान की मौत
जानकारी के अनुसार 28 साल की दिशा सालियान दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिशा ने 8 या 9 जून 2020 की रात को मुंबई के मलाड इलाक में स्थित गैलेक्सी रीजेंट बील्डिंग की 14वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की थीं। हालांकि उनकी मौत को एक साजिश बताया जाता है, इसलिए इस पर अबतक जांच जारी है। वहीं इसके बाद 20 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई स्थित अपने फ्लाट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था।

आदित्य ठाकरे का नाम आया था सामने
आपको बता दें कि दिशा सालियान की मौत से राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मची थी क्योंकि इसके पीछे विपक्ष के ठाकरे ग्रुप के नेता आदित्य ठाकरे का भी नाम सामने आ रहा था। वहीं एसआईटी जांच को लेकर आदित्य ठाकरे ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने मौजूदा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वह जिनसे डरते हैं उनको बदनाम करने का काम करते हैं। सरकार इस सिस्टम का दुरुपयोग कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+