इस फरवरी महीने में 'ब्लैक पैंथर' से लेकर 'फर्जी' तक का रहेगा क्रेज, OTT पर देखें ये मूवीज और वेब सीरीज

New OTT Releases In February: इस फरवरी महीने में आप घर बैठकर ओटीटी पर कुछ खास फिल्मों और वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं।

ott release

New OTT Releases In February: फरवरी महीने को प्यार-मोहब्बत का महीना कहा जाता है, क्योंकि इसी महीने में वैलेंटाइन वीक मनाया जाता है। अगर आप भी पहली बार अपने प्यार का इजहार करने जा रहे हैं, तो इससे पहले कुछ अच्छी वेब सीरीज और फिल्मों का मजा ले लें ताकि आपके रोमांस में एक अलग अंदाज नजर आए। आपको बता दें कि इस फरवरी महीने में कई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर रिलीज हो रही हैं। इनमें ब्लैक पैंथ से लेकर शाहिद कपूर की पहली ओटीटी वेब सीरीज फर्जी तक शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस फरवरी महीने में आप घर बैठकर ओटीटी पर इन फिल्मों और वेब सीरीज का मजा ले सकते हैं।

ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर

हॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'ब्लैक पैंथर' की सीक्वल फिल्म 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' गत 11 नवंबर 2022 को थिएटर में रिलीज हुई थी। अब ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही है। आपको बता दें कि 'ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर' 1 फरवरी 2023 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है।

क्लास

हिंदी वेब सीरीज 'क्लास' आगामी 3 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। ये वेब सीरीज 3 मिडिल-क्लास बच्चों की लाइफ के इर्द-गिर्द घूमती है। इस सीरीज में कुछ मिडिल क्लास और कुछ हाई क्लास के बच्चों की जिंदगी दिखाई गई है।

यू

नेटफ्लिक्स की फेमस थ्रिलर वेब सीरीज 'यू' का चौथा सीजन आगामी 9 फरवरी को रिलीज होने जा रहा है। आपको बता दें कि ऑडियंस के सस्पेंस को बनाए रखने के लिए इस सीरीज का चौथा सीजन 2 पार्ट में रिलीज किया जाएगा। इसका पहला पार्ट 9 फरवरी और दूसरा पार्ट 9 मार्च को रिलीज होगा।

फर्जी

हिंदी क्राइम-थ्रिलर सीरीज 'फर्जी' से शाहिद कपूर ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस हिंदी वेब सीरीज में शाहिद कपूर के साथ साथ विजय सेतुपति, राशि खन्ना और के के मेनन भी नजर आएंगे। ये वेब सीरीज आगामी 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है।

योर प्लेस ओर माइन

इंग्लिश फिल्म योर प्लेस ओर माइन दो लॉन्ग डिस्टेंस लवर्स की कहानी है। ये रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म आगामी 10 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में रीस विदरस्पून और एस्टॉन कूचर नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+